फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नाधा विद्युत उपकेंद्र का केबिल बॉक्स फटा, सप्लाई ठप

नाधा विद्युत उपकेंद्र का केबिल बॉक्स फटा, सप्लाई ठप

Mon, 28 May 2018 01:18 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
नाधा विद्युत उपकेंद्र का केबिल बॉक्स फटा, सप्लाई ठप
नाधा विद्युत उपकेंद्र का केबल बॉक्स फटा, सप्लाई हुई ठप
विज्ञापन

उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ नाधा।
सहसवान तहसील क्षेत्र में शनिवार रात ओवरलोडिंग से नाधा विद्युत उपकेंद्र का केबल बॉक्स फट गया, इससे क्षेत्र की सप्लाई व्यवस्था चौपट हो गई। वहीं इस हादसे में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी बाल-बाल गए।

नाधा के विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के कई गांवों को बिजली सप्लाई जाती है। गर्मी के मौसम की वजह से विद्युत खर्च हो रही है। लोवरलोडिंग की वजह से आए दिन कोई न कोई तार टूट जाता है या फिर विद्युत उपकेंद्र में खराबी आ जाती है। यहां तैनात कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार रात ओवर लोडिंग से बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। पिछले दिनों सप्लाई ठप होने से लोगों ने सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर जाम लगा दिया था और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उस समय विभागीय अधिकारियों ने 15 दिन में बड़ी मशीनें लगवा कर बिजली व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिया था। तब से लेकर आज तक उपकेंद्र की मशीने नहीं बदली गईं। परिणामस्वरूप शनिवार रात विद्युत उपकेंद्र में वजीरपुर फीडर के केबल बॉक्स में आग लग गई। इस वजह से पूरे गांव की विद्युत सप्लाई व्यवस्था ठप हो गई। मिर्जापुर निवासी किसान वीरपाल सिंह और हरवीर सिंह ने बताया कि व्यवस्था चौपट होने से किसानों की फसल सूख रहीं हैं। अगर जल्द ही इसे ठीक नहीं कराया गया तो किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed