फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगाघाट पर ड्रोन कैमरे से रहेगी कांवड़ियों पर नजर

कछला गंगाघाट पर ड्रोन कैमरे से रहेगी कांवड़ियों पर नजर

Sat, 08 Jul 2017 08:31 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर ड्रोन कैमरे से रहेगी कांवड़ियों पर नजर
कई अफसरों ने शनिवार को कछला गंगाघाट पर पहुंचकर की गई व्यवस्थाओं को देखा और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने घाट समेत आसपास के इलाके को देखा। घाट पर कांवड़ियों के अनुरूप सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। बदायूं से लेकर कछला तक 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रकाश, पेयजल और शौचालय के लिए भी विशेष इंतजाम कराए गए। पूरा सावन महीना राजस्व कर्मी घाट पर रहेंगे और शिवभक्त कांवड़ियों पर ड्रोन कैमरे नजर रखेंगे।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी शनिवार शाम करीब पांच बजे गंगाघाट पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घाट पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अफसरों ने पिछले साल की व्यवस्थाओं को लेकर घाट पर मौजूद दुकानदारों से भी बात की। मातहतों को निर्देश दिए कि शौचालयों की संख्या में आठ से बढ़ाकर 14 और मोबाइल लैट्रीन की संख्या चार की जाए। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए अस्थायी कैंप बनेंगे। इनकी संख्या दोनों ओर के घाटों पर 16 होगी। पुल मार्ग और घाट को रात के समय जगमग रखा जाएगा। पुल की लाइटें जलवाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कांवड़ियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे हर वक्त संचालित रहेंगे। बाद में अफसरों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान भी डीएम और एसएसपी ने हालात पर ही गौर किया। कहा कि किसी भी स्थिति में कांवड़ियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। जिला पंचायत के 50 सफाई कर्मचारी प्रतिदिन नगर पंचायत प्रशासन का सहयोग करेंगे। कांवड़ियों के वाहनों से पार्किंग शुल्क भी नहीं वसूला जाएगा। किसी ने वसूली की कोशिश तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदायूं से लेकर कछला तक तैनात किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मी भी रहेंगे। साथ ही कछला से बदायूं तक मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। समीक्षा के दौरान एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी लौनिया चौहान, उझानी पालिका के सफाई निरीक्षक संजीव कुमार, राजस्व कर्मियों में ओमबाबू नागेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के अफसर रहेंगे व्हाट्सएप से कनेक्ट
उझानी। डीएम अनीता श्रीवास्तव ने घाट पर निरीक्षण के दौरान बताया कि गंगाघाट पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर के साथ व्यवस्थाओं से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहेंगे। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल की अमल किया जाएगा। कंट्रोल रूम के जरिये ही यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा घाट पर प्राइवेट गोताखोरों की मौजूदगी से लैस डेढ़ दर्जन नावें रहेंगीं। गंगा स्नान के कांवड़ियों को डूबने से बचाने में गोताखोर मदद करेंगे। साथ किसी भी शिवभक्त को गंगा में संकेतक से आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नावों पर पुलिस और राजस्व कर्मी भी देखरेख करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े अफसर और कर्मचारी का व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा। सभी आपस में एक-दूसरे से कनेक्ट रहेंगे। कांवड़ियों स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मुहैया कराने के लिए घाट के पास ही अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। केंद्र पर डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट से लेकर हाईवे पर रहेगा पुलिस का पहरा
उझानी। कांवड यात्रा के दौरान पूरे सावन महीना शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी ने भी अधीनस्थों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। घाट से लेकर हाइवे पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस की चार टोलियां भी कांवड़ियों के वेश में उन्हीं के बीच मुस्तैद रहेगीं। गंगाघाट पर सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस के अलावा आसपास थानों के फोर्स और पीएसी को लगाया गया है। बदायूं से लेकर कछला तक बहेडी, दिल्ली और वितरोई मोड़ समेत बाइपास पर बेरियर लगाकर सब इंसपेक्टर के साथ चार-चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। नो-एंट्री जोन पर वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हाइवे पर शिवभक्तों के सेवा को लगने वाले भंडारों के आसपास भी पुलिस कर्मियों का पहरा रहेगा। भंडारे कराने वालों को भी कहा गया हे कि वह सड़क पर आवागमन प्रभावित नहीं होने दें। पीएसी के दो स्टीमर घाट पर शिवभक्तों की सुरक्षा में रहेंगे। पुलिस कर्मियों की चार ऐसी टोलियां भी हाइवे पर मोबाइल पर रहेगीं जो कांवड़ियों के वेश में होंगीं, ताकि कांवड़ियों में आपस में झगड़ा होने की स्थिति में उन्हीं के अंदाज में हालात पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed