फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 year old vehicles running in government departments, 109 vehicles marked

Budaun News: सरकारी विभागों में दौड़ रहे 15 साल पुराने वाहन, 109 वाहन चिह्नित

Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
15 year old vehicles running in government departments, 109 vehicles marked
बदायूं। जिले के अधिकतर सरकारी विभागों में पंद्रह साल पुराने वाहन दौड़ रहे हैं। अब परिवहन विभाग की ओर से उन्हें स्क्रैप कराने की तैयारी चल रही है। जिले के विभागों में पंद्रह साल पुराने करीब 109 वाहन चिह्नित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पुलिस विभाग के वाहन हैं। उनके अलावा एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के नाम से 24, बैंकों के 14 और नगर पालिकाओं में चार पुराने वाहन पाए गए हैं। परिवहन विभाग की ओर से सभी विभागों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पंद्रह साल और उससे ज्यादा समय पूरे कर चुके वाहनों को संचालन से बाहर किया जा रहा है। इसके लिए हर जिले में शासन से स्क्रैप नीति लागू की गई है। जिले में जो-जो पंद्रह साल पुराने वाहन हैं। उन्हें स्क्रैप कराया जा रहा है। निजी वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर इसकी जानकारी दी जा रही है। उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि नया वाहन खरीदने पर छूट मिलेगी। जिले में पंद्रह साल पुराने करीब 2000 निजी वाहन हैं, तो वहीं सरकारी विभागों में संचालित 109 वाहन हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों पंद्रह साल पुराने वाहनों का सर्वे कराया गया था। इस दौरान करीब 109 वाहन चिह्नित किए गए। इनमें सबसे ज्यादा पुराने वाहन पुलिस विभाग के पास हैं। जिले के सभी थानों और कोतवाली में ऐसे 27 वाहन चिह्नित किए गए हैं। हालांकि इसमें पुलिस और फायर ब्रिगेड को छूट है लेकिन इनके अलावा जिले में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के नाम से 24, बैंकों में 14, नगर पालिकाओं में चार, परियोजना अधिकारी कार्यालय में चार, प्रशासनिक अधिकारियों के पास छह, पीडब्ल्यूडी, कृषि विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत समेत कई विभागों में पंद्रह साल पुराने वाहन दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से सभी विभागों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने को देना होगा स्क्रैप प्रमाण पत्र : जिले में जो वाहन पंद्रह साल पूरे कर चुके हैं। उन्हें स्क्रैप सेंटर रामपुर या अन्य जिले में स्क्रैप कराना होगा। वहां से वाहन स्क्रैप कराने पर एक प्रमाण पत्र मिलेगा। उसे लाकर एआरटीओ कार्यालय में जमा करना होगा, तभी संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा। अन्यथा वाहनों पर रोड टैक्स बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता ने बताया कि शासन के अनुसार पंद्रह साल पुराने वाहनों को स्क्रैप कराया जा रहा है। जिले में सभी पुराने वाहनों को स्क्रैप कराया जाएगा। इनमें निजी और सरकारी वाहन भी शामिल हैं। जिले के सभी विभागों में करीब 109 वाहन चिह्नित किए गए हैं। उन विभागों को नोटिस भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed