फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 majdoor ill

चाट खाने से पंद्रह भट्ठा मजदूर बीमार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
15 majdoor ill
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग इलाके में बुधवार सुबह एक ईंट भट्ठे पर चाट खाने से करीब पंद्रह भट्ठा मजदूरों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गए। इस पर उन्हें गुलड़िया के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। तब कहीं उनकी हालत में सुधार हुआ। चाट बेचने वाला मौके से भाग गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह दातागंज-बदायूं रोड पर स्थित ईंट भट्ठे पर चाट बेचने वाला पहुंचा। उसे देखकर भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के अमरडीहा गांव के दर्जनों मजदूर पेड़ की छांव में आकर बैठ गए। उनमें से करीब पंद्रह महिला पुरुष मजदूरों ने एक-एक दोना चाट खाई। इसके बाद चाट विक्रेता मौके से चला गया। इसके कुछ देर बाद चाट खाने वाले मजदूरों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। उनको उल्टी दस्त शुरू हो गए। ये देखकर भट्ठे के अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत भट्ठा मालिक को सूचना दी। भट्ठा मालिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भट्ठा मजदूर भूपेंद्र, उमरा (25),धर्मेंद्र (20), हेमा (19) समेत पंद्रह बीमार मजदूरों को गुलड़िया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके अलावा एक प्राइवेट चिकित्सक को भट्ठे पर बुला कर उनका चेकअप भी कराया। दोपहर के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इस संबंध में एसओ ललित भाटी ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। सूचना पर चाट विक्रेता को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed