{"_id":"5af3103d4f1c1b63098b8db1","slug":"141525878845-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हुआ ऐलान, 14 मई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हुआ ऐलान, 14 मई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Wed, 09 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10,11-
फिर हुआ एलान, 14 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
चौराहों पर लगेंगे बोर्ड, लिखे जाएंगे नियम, अधिकारियों के नंबर होंगे अंकित
पथिक चौक और लाल पुल पर लगेगा बैरियर, बड़े वाहनों की होगी नो एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर वाले अतिक्रमण और जाम से परेेशान हैं। समूचा शहर अतिक्रमण से पटा पड़ा है। प्रमुख बाजारों में दिन में पैदल निकलना मुश्किल होता है। नगर पालिका में सत्ता बदली तो लगा कि शहर की सूरत बदलेगी। दो-चार दिन नगर पालिका की जेसीबी सड़कों पर घूमी। सड़कों और नालों पर अतिक्रमण कर बनाई गई बिल्डिंगों पर लाल निशान भी लगाए गए। यह और बात है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला। ऐसे में अब नगर पालिका प्रशासन की नींद टूटी है। चेयरमैन दीपमाला गोयल, ईओ निशा मिश्रा ने सभासदों और व्यापारियों की बैठक बुलाई और 14 मई से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने का एलान कर दिया। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। अभियान कब तक और किस तरह चलेगा यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया।
नगर पालिका हॉल में बुधवार दोपहर चेयरमैन दीपमाला गोयल और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चेयरमैन ने कहा कि शहर में अतिक्रमण की वजह से समस्या बढ़ती जा रही है। इसमें व्यापारियों से लेकर आम पब्लिक तक सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते 14 मई से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। जिनसे अधिनियमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही यहां सभी अधिकारियों के नंबर अंकित होंगे।
व्यापारियों ने कहा कि शहर के पथिक चौक, लालपुल पर बैरियर लगाने के साथ सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग की जाए। जिस पर सहमति व्यक्त की गई। सीओ लाइन शैलेंद्र कुमार ने कहा कि व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए। सभी के सहयोग से ही शहर को सुंदर बनाया जा सकता है। इस मौके पर ईओ निशा मिश्रा, एसएचओ ओमकार सिंह, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष अखिल रस्तोगी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धीगड़ा, आशोक कुमार नारंग आदि मौजूद रहे।