{"_id":"5a4b0b1f4f1c1b9b518b47e3","slug":"141514867487-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने के साथ उखडने लगा सीएचसी का फर्श, प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने के साथ उखडने लगा सीएचसी का फर्श, प्लास्टर
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-29, 30
बनने के साथ उखड़ने लगा
सीएचसी का फर्श, प्लास्टर
विधायक ने विधानसभा में उठाया था सवाल, जांच को पहुंचे सीएमओ
11 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बन रहा है अस्पताल भवन
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज।
समरेर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में बरती गई अनियमितताओं का मामला क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू के विधानसभा में उठाया था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के खलबली मची हुई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने विधायक के साथ निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। सीएमओ को भी मानक के विपरीत निर्माण मिला। भवन बनने के साथ ही उसका फर्श उखड़ने भी लगा है। सीएमओ ने इसे गंभीरता से लिया।
चार साल से सीएचसी का यह भवन बन रहा है। पूर्व सपा सरकार ने इसके लिए 1123 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। तभी से यह नवनिर्मित भवन का निर्माण चल रहा है मगर अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था फैक्स पैड है। सत्ता परिवर्तन के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह से लोगों ने इस भवन निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने के साथ ही कई और अनियमितताएं होने की शिकायत की थी। विधायक ने इसको गंभीरता से लिया था। सो उन्होंने पिछले दिनों से इस मामले को विधानसभा में उठाया। डीएम ने कहा था कि सीएचसी के नवनिर्मित भवन में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जिसकी वजह से इसका फर्श भी कई जगह से उखड़ गया है। निर्माण में और भी कई अनियमितताएं बरतीं गईं हैं। सदन में मामला उठने के बाद शासन ने जांच के आदेश जारी किए।
डीएम ने खुद सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को निर्देश दिए थे कि वह इसका निरीक्षण कर उन्हें पूरी रिपोर्ट दें। इसी क्रम में सीएमओ ने सोमवार को विधायक राजीव कुमार सिंह और पालिका के चेयरमैन आकाश वर्मा के साथ निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। विधायक ने खुद अपने सामने उखड़ेे हुए फर्श और टूटी टायल्स को देख नाराजगी जताई। सीएमओ ने मौके पर मिले ठेकेदार से बात की। उन्होंने पूरे परिसर का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन
----
आला अफसरों भेजी जाएगी रिपोर्ट: सीएमओ
सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने निरीक्षण के बाद बताया कि नवनिर्मित अस्पताल भवन में कई अनियमितताएं मिलीं हैं। पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी के साथ ही एडी और कार्यदायी संस्था के आला अफसरों को भेजी जाएगी। कार्यदायी संस्था ने 15 दिन के अंदर पूरा काम कराने की बात कही है। न बिजली का कनेक्शन हुआ है और न ही पानी के पाइप फिटिंग हुई है। हालात को देख नहीं लगता कि काम पूरा हो पाएगा। वो भी मानक के अनुरूप।
----
निर्माण की उच्च तकनीकी संस्था से कराई जाएगी जांच: राजीव
दातागंज। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल भवन में किस तरह अनियमितताएं बरतीं गईं हैं उसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। भवन अभी हस्तांतरित भी नहीं हुआ मगर फर्श और प्लास्टर आदि उखड़ने भी लगा है। लिहाजा, गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। सो वह इसकी जांच उच्च तकनीकी संस्था से कराएंगे। जो भी दोषी होंगे कार्रवाई होगी।