{"_id":"5a4b0b184f1c1bfe7a8b4b1c","slug":"141514867480-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की ओर डीएम को एक ओर कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की ओर डीएम को एक ओर कदम
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-50-
शहर से होर्डिंग हटाने के निर्देश
सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम गंभीर, कई निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स की वजह से शहर में अतिक्रमण हो रहा है जो यातायात को बाधित कर रहा है। डीएम ने इससे हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं कहा कि टीम बनाकर समय-समय पर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाए। सफाई कर्मचारियों को वर्दी दी जाए। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बराबर चलती रहे। शौचालय निर्धारित मानक के अनुसार बनाए जाएं। ईओ, चेयरमैन, सभासद मिलकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें। स्वच्छ सर्वेक्षण का कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया जाए। इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ईओ के साथ बैठक हुई। उन्होंने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया कि एसपी सिटी के साथ शहर का भ्रमण करें। इस दौरान सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स जो शहर में अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होता है, उन्हें हटाने के निर्देश दिए। सभी ईओ को निर्देश दिए कि नगर पालिकाओं, पंचायतों में कराए गए कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन अवश्य करे। उन्होंने कहा कि इधर-उधर कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर नगर पालिका अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा जो सक्षम लोग हैं, वह स्वयं तथा जो सक्षम नहीं हैं उन्हें नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की तरफ से कूड़ादान खरीद कर दें। सफाई कर्मचारियों को वर्दी दिलाई जाए। जिससे पता चले कौन सफाई करने वाला है। सामूहिक शौचालय का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराएं। शौचालय निर्माण करने वाला मिस्त्री प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर चुका हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़ा उठाने वाले वाहन पर लाउडस्पीकर लगाया जाए जो लोगों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी देता रहे।
उन्होंने ईओ को निर्देश दिया कि कूड़ा समय से उठवाया जाए। उन्होंने कहा कि चेयरमैन, ईओ तथा सभासद कस्बे में समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण कराएं। नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों की दीवारों को साफ सुथरा कर पेंटिंग कराई जाए। जिलेस्तर पर सभी ईओ द्वारा कराए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग करने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोला जाए। डीएम ने कहा कराए गए कार्यों का स्वयं जाकर निरीक्षण करेंगे। किसी प्रकार की कोई अनियमितता पाईं गई, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
--
इंसेट--
बनाई जाएगी वॉल पेंटिंग
शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज की दीवार पर वॉल पेंटिंग बनवाई जाएगी। जिससे शहर में आने-जाने वाले व्यक्ति को सकारात्मक उर्जा मिल सके। पेंटिंग का मुख्य उद्देश लोगों को स्वच्छता की ओर जोड़ना होगा।