फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जेठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जेठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 30 May 2018 06:25 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
जेठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
जेठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हर-हर गंगे की गूंज
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मंगलवार को कछला गंगाघाट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा। घाटों पर उमड़े आस्था के सैलाब में महिला और बच्चे भी नजर आए। हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक भी किया। सर्वाधिक संख्या पड़ोसी जिले कासगंज और एटा के श्रद्धालुओं की रही। पुरुषोत्तम मास की इस पूर्णिमा पर दान-पुण्य करने वालों ने भी ब्राह्मणों और साधु-संतों को दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद पाया। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु तड़के से ही पहुंचने लग गए थे लेकिन सुबह करीब नौ बजे से संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया। निजी संसाधनों, बसों और ट्रेन के जरिए घाट पर पहुंचे श्रद्धालुुुओं ने जीवनदायिनी में डुबकी लगाकर सबसे पहले गंगा मइया की स्तुति की। गंगा का दुग्धाभिषेक भी किया गया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोपहर बाद तक चले गंगा स्नान के बीच कन्याओं को भोजन भी कराया गया। आश्रमों में जुटे श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन भी कराया। संत और महात्माओं को दक्षिणा भेंट कर उन्होंने पुण्य अर्जित किया। गंगा स्नान के पहुंचे श्रद्धालुओं में सर्वाधिक संख्या हमारे जिले के घाट पर रही। पड़ोसी जिले कासगंज के श्रद्धालुओं में अधिकतर ने इसी ओर स्नान किया। घाट पर महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अस्थायी चेंज रूम भी बनाए थे। घाट पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का भी पहरा रहा। पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों को भी अपने साथ रखा। एक दर्जन से अधिक नावों पर भी गोताखोरों को मुस्तैद रखा गया।
कुंवरगांव। जेठ पूर्णिमा पर मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर पर राहगीरों को शरबत बांटा गया। इससे गर्मी में लोगों को खासी राहत मिली। नितिन श्रीवास्तव, आजाद पोरवाल, सनी, आनंद, दिनेश गुप्ता, ब्रज श्याम पोरवाल, विनोद पोरवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

----------
तीन घंटे तक हाईवे पर थमे रहे वाहनों के पहिए
उझानी। पुरुषोत्तम मास की जेठ पूर्णिमा पर इस बार उम्मीद से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से पुलिस की ओर से यातायात सुचारू रखने के किए बंदोबस्त धोखा दे गए। पुलिस ने पुल और चौकी के आसपास छोटे वाहनों का खड़े होने से रोकने के लिए जो प्लानिंग तैयार की, वह भी फेल हो गई। सुबह करीब आठ बजे सबसे पहले पुल के पास जाम का माहौल बना। इसके बाद देखते ही देखते जाम में फंसे वाहनों की संख्या सैकड़ों में हो गई। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पूर्वाह्न में वाहनों की संख्या कम हुई तब कहीं जाकर पुलिस को हालात पर काबू पाने में सफलता मिली। इस दौरान बरेली, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज और हाथरस की ओर से आने-जाने वाले वाहन सवार लोग भी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गंगा में सात श्रद्धालु डूबे, गोताखोरों ने बचाया
नशे की हालत में मिले युवक की जमकर हुई फजीहत
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कछला गंगाघाट पर स्नान करते समय राजस्थान के दो युवकों समेत सात श्रद्धालु डूब गए। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों के बाद शोर मचा तो गोतखोर भी उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह देख घरवाले भी खुश नजर आए।
पहला हादसा सुबह करीब नौ बजे कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर हुआ। राजस्थान में धौलपुर निवासी तीन परिवारों के करीब 20-25 महिला-पुरुष निजी वाहन से गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। नहाते समय राजेश (29) और उसके पड़ोसी धर्मपाल का बेटा सोमेश (20) डूबने लगा। यह देख घरवालों समेत आसपास नहा रहे श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो गोताखोर भी नाव लेकर आ गए। गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। इसके अलावा गोताखोरों ने फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद के धीरेश्वर के 19 वर्षीय बेटे राजपाल, मध्यप्रदेश में मुरैना निवासी ओमेंद्र (30) पुत्र भज्जी सिंह, हरीशंकर (18) पुत्र रामेश्वर, कासगंज में सहावर गेट निवासी सौरभ (16) पुत्र विनोद कुमार को डूबने से बचाया।
गोताखोरों में पप्पू और अजमेरी ने बताया कि सौरभ तो करीब आधा घंटे बाद मिला। जिस समय उसे निकाला गया तब बेहोशी की हालत में था। गोताखोरों ने उसे उल्टा करके मुंह के जरिए पानी निकाला। दोपहर बाद में कासगंज जिले में सोरों गेट तारापुर निवासी एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद कुछ लोग नहाने के लिए गंगा में घुसे। इनमें तीन युवक नशे की हालत में थे। तारापुर का गिरीशचंद्र डूब गया। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नशे की हालत में होने की वजह से श्रद्धालुओं ने उसकी जमकर फजीहत की। गोताखोरों की निगरानी कर रहे राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र और वीरेंद्र कुमार भोत ने बताया कि ये हादसा डेंजर जोन में हुए थे। जिन्हें बचाया गया, उनमें चार तो मना करने के बाद भी खतरे का निशान लांघ गए।

-------------
अटैना घाट पर गंगा में डूबे युवक की मौत
उसहैत। अटैना गंगाघाट पर नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
कादरचौक निवासी 25 वर्षीय मुनेंद्र पुत्र बनवारी मंगलवार को पूर्णिमा पर अटैना घाट गंगा में नहाने गया था। वहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से मुनेंद्र गंगा में डूबने लगा। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोग बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। काफी देर मशक्कत के बाद मुनेंद्र को बाहर निकाला गया। परिवार वाले फौरन मुनेंद्र को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed