फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुगरैया सहकारी समिति सचिव व अकाउंटेंट निलंबित

दुगरैया सहकारी समिति सचिव व अकाउंटेंट निलंबित

Thu, 07 Dec 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
दुगरैया सहकारी समिति सचिव व अकाउंटेंट निलंबित
डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को तुरंत दुगरैया बुलाया और कुंवरगांव में खाद की दुकानों पर छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को साधन सहकारी समिति दुगरैया पर छापा मारा। छापे के दौरान सचिव साजिद अली गायब थे। अकाउंटेंट अवधेश कुमार मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई अभिलेख नहीं दिखाए। इस पर डीएम ने दोनों को मौके पर ही निलंबित करने के आदेश कर दिए। डीएम को देखकर इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने डीएवीपी का कट्टा 50 से 100 रुपये तक महंगा बेचने का आरोप लगाया। जिस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को तुरंत दुगरैया बुलाया और कुंवरगांव में खाद की दुकानों पर छापा मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ब्लाक सालारपुर की साधन सहकारी समिति दुगरैया में अचानक जा पहुंचे। वहां सिर्फ अकाउंटेंट अवधेश कुमार मौजूद थे। डीएम के पूछने पर अकाउंटेंट ने पहले सचिव की तबीयत खराब होनेे के कारण दवा लेने जाने का बहाना बनाया। डीएम ने उपस्थिति और स्टाक रजिस्टर मांगा तब अकाउंटेंट खुल गया। उन्होंने बताया कि सचिव बुधवार को आए ही नहीं। सारा रिकार्ड सचिव अपने साथ रखते हैं। कमरे खुलवाकर देखा तो वहां 2015 में मंगाए गए खाद के कट्टे रखे थे, जो बेकार हो चुके थे। इस बीच मौके पर कई ग्रामीण इकट्ठे हो गए। डीएम के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि यहां पिछले एक साल से खाद नहीं मिल रही है। सभी किसान कुंवरगांव से दुकानों से खरीदकर लाते हैं, जो महंगी मिलती है। साधन सहकारी समिति कार्यालय की बदहाल स्थिति ड्यूटी के प्रति लापरवाही से खफा डीएम ने सचिव और अकाउंटेंट को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-----------------------
खाद की कीमत ज्यादा वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई
डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कुंवरगांव जाकर बीज, खाद बेचने वाले दुकानदारों से बात की। इसमें पंकज खाद भंडार, कृषि किसान सेवा केंद्र, पत्रकार खाद भंडार, स्वाधीन कुमार, रमन कुमार खाद भंडार शामिल थे। कृषि अधिकारी ने सभी दुकानदारों से कहा कि किसानों को खाद, बीज की रसीद अवश्य दें। कोई दुकानदार निर्धारित दर से ज्यादा कीमत किसानों से नहीं लेगा। तय कीमत से ज्यादा दाम लेने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी किसानों से कहा कि खाद, बीज खरीदते समय दुकानदार से रसीद अवश्य प्राप्त करें। ऐसा न करने वाले दुकानदार की शिकायत जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9235659716 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
डीएम को गुमराह करने की कोशिश
साधन सहकारी समितियों पर निरीक्षण करने के लिए डीएम ने कृषि विभाग के एडीओ सहकारिता प्रदीप कुमार और युवराज को अपने कार्यालय बुलाया। अपने कार्यालय से निकलते समय डीएम ने शहर के नजदीक वाली साधन सहकारी समिति के बारे में जानना चाहा, लेकिन एडीओ ने किसी समित के आसपास होने मना कर दिया। एडीओ हकीकत से अवगत कराने के बजाय डीएम को कुंवरगांव के आगे शहर से 15 किलोमीटर दूर सबसे अच्छी साधन सहकारी समिति वनगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में डीएम की नजर दुगरैया साधन सहकारी समिति पर पड़ गई। आगे निकलने के बावजूद डीएम ने गाड़ी पीछे मुड़वा ली। दुगरैया साधन सहकारी समिति का बुरा हाल देखकर वह दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed