{"_id":"5ca4b7e7bdec2214314976d1","slug":"11554298855-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र पर काम कर रहा प्राइवेट कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद्र पर काम कर रहा प्राइवेट कर्मी झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाए जाने का काम चल रहा है। इसी दौरान काम करते समय बुधवार को एक प्राइवेट कर्मचारी हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण झुलस गया, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में लगे निजी नलकूप एवं उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई दिलाए जाने के उद्देश्य से यहां स्थित ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने का काम चल रहा है। बदायूं के नवादा निवासी प्राइवेट कर्मचारी विवेक कुमार पुत्र राजू भी यहां काम कर रहा था। करीब तीन बजे वह नगर क्षेत्र के उपकेंद्र परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के पास काम कर रहा है कि अचानक उसके हाथ में लगी केबल हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे उसे करंट लग गया। विवेक के कपड़ों में आग लग गई। आनन-फानन में अन्य कर्मचारियों ने उसके कपड़ो को उतारा, लेकिन तब तक वह झुलस चुका था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ब्यूरो