{"_id":"5c6fe182bdec22736f4a8bec","slug":"11550836098-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में छात्राओं को दी कॅरियर संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में छात्राओं को दी कॅरियर संबंधी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एवं राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती और डॉ.शुभ्रा महेश्वरी के निर्देशन में किया गया ।
शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में काउंसलर मीना ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए मुद्रा लोन के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ.सरला और डॉ.शुभ्रा ने बच्चों को स्वरोजगार द्वारा अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न हुनर जैसे मेहंदी, फैशन, सिलाई-कढ़ाई, डिजाइनिंग, कारचोबी आदि को रोजगार का जरिया बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि छात्राएं हुनरमंद होंगी तो वे आत्मनिर्भर हो सकेंगी, जिसका लाभ उन्हें भविष्य में निश्चित ही मिलेगा। इस मौके पर 67 छात्राओं की काउंसलिंग कराई गई। कार्यशाला में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा। ब्यूरो