{"_id":"5a1566c74f1c1b79548bec58","slug":"11511352007-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में सन्नाटा, गलियां रहीं सूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में सन्नाटा, गलियां रहीं सूनी
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निकाय चुनाव में मतदान के दौरान शहर के बाजार और मुहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। उन्हीं स्थानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही थी जहां पर बूथ थे। बाकी मुख्य सड़कों पर सायरन की आवाज गूंजती रही। दोपहिया और चार पहिया वाहन मुख्य सड़कों पर खूब दौड़े।
सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपंन कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी सो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी सायरन बजाती हुईं दौड़ रहीं थीं। इधर मुख्य बाजार और मुहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। चूंकि लोग धीरे-धीरे वोट डालने के लिए घरों से निकले इसलिए माहौल पूरी तरह से शांत रहा। जहां पर बूथ थे वहां पर जरूर लोगों की भीड़भाड़ थी। वहां सभी प्रत्याशियों के समर्थक जुटे हुए थे। जब सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस वालों की गाड़ियां मुहल्लों से गुजरतीं तब जरूर लोग इधर-उधर खिसक जाते थे।
-----
बच्चों ने खूब खेली क्रिकेट
गलियों सुनसान थीं। सो बच्चों ने इसका खूब फायदा उठाया। गलियों को मैदान के रूप में इस्तेमाल किया और जमकर क्रिकेट खेले। इनके अलावा कुछ स्थानों पर बड़े लोग ताश खेलकर समय पास करते दिखे।