{"_id":"59f74bb44f1c1b87698b85fd","slug":"11509378996-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर और टेंपो की भिड़ंत मामले में सीएमओ से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर और टेंपो की भिड़ंत मामले में सीएमओ से जवाब-तलब
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बांके बिहारी कॉलेज के पास टैंकर और टेंपो में हुई भिड़ंत के बाद निजी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचने और हायर सेंटर रेफर करने के मामले में डीएम ने सीएमओ से जवाब तलब किया। तीन सरकारी एंबुलेंस के घटनास्थल पर पहुंचने की बात साबित नहीं होने पर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को जवाब देते नहीं बना।
शनिवार को उझानी रोड स्थित बांकेबिहारी कॉलेज के पास टैंकर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में टेंपो सवार 15 सवारियां घायल हो गईं थीं। इनमें दो घायलों की मौत हो चुकी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर सिर्फ एक ही 108 एंबुलेंस पहुंची। जिस कारण घायलों को निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था। यहां भी चिकित्सकों की लापरवाही देखने को मिली थी, प्राथमिक उपचार के बाद निजी एंबुलेंस से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर करने की जानकारी और घटनास्थल पर सिर्फ एक सरकारी एंबुलेंस के पहुंचने के मामले में देर रात डीएम दिनेश कुमार ने सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आरके द्विवेदी, सीएमएस डॉ. आरएस यादव को कार्यालय बुलाया। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस से पूछा जब अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस खड़ी थी तो क्यों नहीं भेजी गई और घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा क्यों लेना पड़ा। इस पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा और सीएमएस डॉ. आरएस यादव कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। नाराज डीएम ने सीएमओ से जवाब तलब कर लिया।
----
घटना की जानकारी मिलने पर रात को जिला अस्पताल पहुंचा था। निजी एंबुलेंस जिला अस्पताल परिसर में खड़ी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। आगे से कोई निजी एंबुलेंस अगर अस्पताल में खड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ