फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Wed, 22 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
पोल‌िंग पार्ट‌ियां। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार 22 नवंबर को होगा। यहां सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। जिले के कुल 572 मतदान स्थलों पर 454092 मतदाता 201 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। संवोदनशील केंद्रों पर पुलिस के साथ पैरामिलेट्री फोर्स के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम, एसएसपी की मौजूदगी में ककराला रोड स्थित मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल के लिए रवाना की गईं। जिले में अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा रुदायन नगर पंचायत में 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि सबसे कम चार प्रत्याशी नगर पंचायत गुलड़िया में हैं। मंगलवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियों अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुंच गई। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 572 मतदेय स्थलों पर मतदान सकुशल कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही कर्मचारियों द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत हो तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। समस्या का समाधान नहीं होने पर तुंरत मुझे जानकारी दें।
विज्ञापन


हर बूथ पर होगा प्रतीक्षालय
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए सभी बूथों पर प्रतीक्षालय की सुविधा दी गई है। ताकि बुजुर्गों को दिक्क्त का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाए गए हैं। ताकि दिव्यांग आराम से मतदान कर सके। वहीं छोटे बच्चों की माताओं को लिए विशेष सुविधा दी गई है। वह बिना लाइन में लगे मतदान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बीमार, ड्यूटी कटवाने पहुंचीं
मंडी समिति से मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवाना की गईं। इस दौरान एक महिला शिक्षक वहां पर आरओ से मिली और चुुनाव की ड्यूटी कटवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामदास सागर की अचानक तबीयत खराब हो गई है। इस कारण उन्हें बरेली के रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, लेकिन आरओ ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद में डीएम दिनेश कुमार सिंह से मिलीं और अपनी समस्या को बताया, इसके बाद में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी को जांच करने के आदेश दिए।


एआरटीओ ने उपलब्ध कराए वाहन
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने मंगलवार को भी वाहनों की धरपकड़ की। करीब 350 छोटे बड़े वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहीत किया गया है। मंगलवार को मंडी समिति पहुंचकर उन्होंने पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कराया। कहा कि सभी गाड़ियों पर गाड़ी संख्या और बूथ स्थल का नाम लिखाया है। जिससे कर्मचारियों को कोई भी परेशानी नहीं हो।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वोटर मतदेय स्थल
बदायू नगर पालिका 8 130118 161
ककराला नगर पालिका 12 26771 26
बिसौली नगर पालिका 12 24265 31
उझानी नगर पालिका 8 45866 53
बिल्सी नगर पालिका 10 16820 27
सहसवान नगर पालिका 11 50386 54
दातागंज नगर पालिका 9 21083 25
कछला नगर पंचायत 7 6707 10
उसहैत नगर पंचायत 11 12899 14
मुड़िया नगर पंचायत 16 5124 10
सखानू नगर पंचायत 5 7633 10
इस्लामनगर नगर पंचायत 8 22728 32
कुवरगांव नगर पंचायत 5 5974 10
उसावां नगर पंचायत 15 10437 13
रुदायन नगर पंचायत 23 6226 10
वजीरगंज नगर पंचायत 9 17165 24
गुलड़िया नगर पंचायत 4 4353 10
सैदपुर नगर पंचायत 8 12584 14
अलापुर नगर पंचायत 11 18052 27
फैजगंज नगर पंचायत 9 901 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed