फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शौचालय के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शौचालय के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jul 2017 07:27 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
शौचालय के लिए  महिलाओं ने किया प्रदर्शन
उझानी(बदायूं)। इंदिरा कॉलोनी की महिलाओं ने सरकारी योजना के तहत घरों में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि न दिए जाने पर शनिवार को गुस्से का इजहार कर नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शौचालय के लिए धनराशि नहीं मिलने से उनके परिवार के लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। नतीजतन, ओडीएफ की सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

महिलाएं दोपहर बाद रेलवे स्टेशन के पास जुटीं। उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए सरकारी योजना के तहत धनराशि मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाते हुए गुस्से का इजाहर किया। कहा कि पालिका ने पिछले महीनों सर्वे कराके हालात पर गौर किया था। उनके नाम भी पूछे गए लेकिन अब तक उन्हें शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। शौचालय के अभाव में उन्हें खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। बाद में नारेबाजी करती हुई महिलाएं पालिका गेट पर पहुंच गईं। अवकाश होने की वजह से उन्हें पालिका अफसर नहीं मिले। प्रदर्शन करके महिलाएं लौट गईं। इस बारे में पालिका के सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि नगर में करीब छह सौ घरों को शौचालय निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। लाभार्थियों के खाते में रकम भेजने के लिए बैंक धनराशि मुहैया करा दी गई है। जल्द उनको धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। प्रदर्शन में मुन्नी देवी, सुशीला, सोनाली, लडैती, सीमा, वर्फीदेवी, माया, पंचोला, बबली और रामबेटी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed