फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं: अनिता

प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं: अनिता

Thu, 22 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं: अनिता
बदायूं। प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। प्रतिभा और आत्मबल है तो संसाधनों की कमी के बावजूद आप कामयाबी के शिखर तक पहुंच सकते हैं। यह कहना है जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव का। अमर उजाला और एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से गुरुवार को ब्लूमिंगडेल कालेज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें करीब डेढ़ हजार से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान करसम्मानित किया गया। समारोह को जिलाधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। डीएम ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपना कर्म पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। सफलता निश्चित मिलेगी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न कॉलेजों से इस साल 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ 12 वीं पास करने वालों को बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एएनए कॉलेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से 20 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए चुनने को डीएम ने लकी ड्रा भी निकाला। मेधावी बच्चों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए उनके अभिभावक भी पहुंचे। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में बेहतर नतीजे देने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

--------
बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया
एएनए कॉलेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन संजय आनंद ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को जरूर पढ़ाना चाहिए। बेटी के शिक्षित होने से दो परिवार संवरते हैं। संजय आनंद ने इस मौके पर 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाली लड़कियों को एएनए कॉलेज में एडमिशन लेने पर पूरे कोर्स में 75 फीसदी स्कॉलरशिप की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाली लड़कियों को एडमिशन लेने वाले कोर्स में शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन बच्चों का निकला लकी ड्रा
सदफ रहमान, मिंटू सागर, केशव मिश्रा, सौरभ, राधा सागर, वीरपाल शाक्य, प्राक्षी शंखधार, राधा सागर, वैष्णवी रस्तोगी, आयुषी अग्रवाल, मुस्कान गुप्ता, रिद्धि सिंह, करिश्मा गौड़, सुषमा शाक्य, काजल देवल, कुलशुम, अमन मौर्य, हृदेश यादव, शादान खान, अमरीश।

-------
इन प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया
बीना कोचर-सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामनिवास राजपूत- शिवदेवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मोहम्मद खिजर अहमद- हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, कमलेश गुप्ता- केदानाथ महिला इंटर कॉलेज, धनीराम सागर- बतूलन नसीरुद्दीन मेमोरियल तराना इंटर कॉलेज रमजानपुर, नीरज कुमार रस्तोगी- जीआईसी निजामपुर, माधव शाक्य- श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज असरासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed