फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   11 from food poisoning People sick , two severe

फूड प्वाइजनिंग से 11 लोग बीमार, दो गंभीर

Mon, 11 Apr 2016 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच में रहने वाले एक परिवार के ग्यारह लोगों की फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए आसफपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी ओमवीर (38) के घर पर शनिवार को खाने में टमाटर आलू की सब्जी और लौकी का रायता बना था। परिवार के सभी लोगों ने यही खाना खाया। खाना खाने के बाद एक-एक कर सभी को उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। इससे ओमवीर, उसकी पत्नी कमलेश (35), बेटा अरुण (9), आदित्य (5), शिवम (4), बेटी पूजा (7), ओमवीर के भाई सुक्खू (40), हरी सिंह (25), हरी सिंह की पत्नी जौली (22), ओमवीर के साले सतेती निवासी अजीत (20) की तबियत बिगड़ गई। ओमवीर की बेटी राधा (15) के नवरात्र व्रत चल रहे हैं। इससे वह बच गई।
विज्ञापन

परिवार की हालत बिगड़ने पर राधा ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने सभी को आननफानन में आसफपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां आदित्य और पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर भी फूड प्वाइजनिंग की वजह नहीं बता पा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सब्जियों को बनाने से पहले धोने और साफ करने में लापरवाही बरती गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी तरह धोकर पकाएं सब्जियां..
इस तरह के मामलों में अक्सर देखने में आया है कि सब्जियां बनाने से पहले उनको धोने और साफ करने में लापरवाही बरती जाती है। इस बात को सभी लोग जानते हैं कि सब्जियों में बड़े पैमाने पर रासायनिक खादों और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार सब्जियां धोने में लापरवाही से कीटनाशक के अंश पेट में चले जाते हैं। इससे इस तरह की स्थिति बनती है।-डॉ. एके गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed