{"_id":"5c8fa931bdec2214720fa9d7","slug":"101552918833-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम किसी वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उस समय युवक हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह हादसा सराय गांव के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकलापुर निवासी ओमवीर (32) पुत्र दुलार सिंह अपनी बाइक से बनारे गांव जा रहा था। वह टिकलापुर गांव के पास पहुंचा था कि उसी समय किसी वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस हादसा स्थल पर पहुंच गई और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिवार में कोहराम मचा है। ब्यूरो
बाइक की टक्कर लगने से छात्र घायल
बदायूं। गांव सोवरनपुर निवासी अजय (12) उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में कक्षा छह में पढ़ता है। सोमवार को अजय अपने गांव से विद्यालय जा रहा था, गांव मझिया के पास में रोड किनारे बैठे बंदर ने उस पर हमला बोल दिया। उससे बचने के लिए वह रोड की तरफ हटा, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर शिक्षक राजीव कुमार, सहदेव सागर आदि भी अस्पताल पहुंच गए। ब्यूरो