{"_id":"5af30f4c4f1c1b350b8b9081","slug":"101525878604-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता में विश्वास पैदा करने को धरातल पर काम चाहिए :बाबा हरदेव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता में विश्वास पैदा करने को धरातल पर काम चाहिए :बाबा हरदेव सिंह
Updated Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 3
‘जनता में विश्वास पैदा करने
को धरातल पर काम चाहिए’
केवल लाल निशान लगा देने से नहीं हटता अतिक्रमण: बाबा हरदेव सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रिटायर्ड आईएएस बाबा हरदेव सिंह ने प्रशासनिक तंत्र को मंत्र दिया। कहा कि जनता में विश्वास बनाना है तो धरातल पर काम करना होगा। बातों से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों की गलत कार्यशैली एक बड़ी वजह है जो शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं हो पाते हैं। यदि कोई अफसर जनता का सच्चा हितैषी है तो उसे किसी तरह के विरोध का सामना भी नहीं करना पड़ेगा, लेकिन उससे पहले अपना दामन भी बेदाग रखना होगा।
बाबा हरदेव सिंह बुधवार को यहां महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे। इस बीच पुलिस लाइन स्थित अमर सिंह के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बाबा हरदेव सिंह ने बताया कि बहुत से लोग उन्हें जानते हैं। उनकी कार्यशैली के विषय में भी पता होगा। वह कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे। बोले-जब भी वह काम करते थे तो उसके पीछे मंशा साफ होती थी। जनता जानती थी कि बाबा आ गए हैं तो न्याय होगा। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने एक स्थान पर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बारे में बताया। कहा कि जहां पर वह तैनात थे। वहां पर लोगों ने काफी अतिक्रमण कर रखा था। किसी भी शहर में अतिक्रमण हटाना प्रशासन के लिए टेड़ी खीर होता था, लेकिन वह कभी पीछे नहीं हटते थे। वह जानते थे कि वो जो कर रहे हैं उससे जनता का भला होगा। तब वह बिना पुलिस फोर्स के ही अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने को पहुंच जाते थे। उस समय जनता भी उन्हें पूरा सहयोग करती थी। उन्होंने कहा कि केवल लाल निशान लगा देने से अतिक्रमण नहीं हटता।
रिटायर्ड आईएएस ने कहा कि पहले बुजुर्ग लोग टोका टाकी करते थे, इससे बच्चों के मन में यह बात रहती थी कि उन्हें इस बात के लिए टोका जा रहा है। चाहे बात सफाई की हो या फिर कोई और। लेकिन अब स्वयंसेवी संस्थाओं के आ जाने से इस काम पर बहुत प्रभाव पड़ा है। एनजीओ सिर्फ फोटो खिंचवाकर धनराशि हड़पते हैं, जबकि वह धरातल पर काम करते थे। पांच-पांच लोगों की टीम बनाकर घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते थे।