फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BSP Candidate List UP: Bahujan Samaj Party Released 53 Candidates List Including Anjali Maurya from Unchahar for UP Election

BSP Candidate List 2022 UP: बसपा ने भाजपा नेता के बेटे को दिया टिकट, सूची में स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी रहे नेता की बेटी भी

Fri, 28 Jan 2022 03:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: कुमार संभव Updated Fri, 28 Jan 2022 03:10 PM IST
सार

बसपा ने सीतापुर जिले की सात सीटों में से चार पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। बिसवां सीट से हाशिम अली को टिकट मिला है। 2017 में यहां से भाजपा को जीत मिली थी। सीतापुर सीट से खुर्शीद अंसारी को टिकट मिला है।

विज्ञापन
BSP Candidate List UP: Bahujan Samaj Party Released 53 Candidates List Including Anjali Maurya from Unchahar for UP Election
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा ने शुक्रवार (28 जनवरी) को 53 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस सूची में पांच महिलाओं और 16 मुस्लिमों को टिकट दिया गया। खास बात यह है कि कभी स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी रहे बीएन मौर्य की बेटी अंजलि को ऊंचाहार से टिकट मिला है, जहां से 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं, भाजपा नेता और पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार अंसारी के बेटे को भी बसपा ने टिकट दिया है। 

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी रहे बीएन मौर्य की बेटी को टिकट

पांच महिलाओं को भी बसपा की चौथी सूची में जगह मिली है। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के वक्त चर्चा में रही अंजलि मौर्य को रायबरेली की ऊंचाहार सीट से टिकट दिया गया है। अंजलि के पिता बीएन मौर्य कभी स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते थे। रायबरेली की ही बछरावां सीट से लाजवंती कुलीर को टिकट दिया गया है। लखीमपुरखीरी की गोलागोकर्णनाथ सीट से शिखा वर्मा, यहीं की श्रीनगर सीट से मीरा बानो और कस्ता सीट से सरिता वर्मा को टिकट मिला है।  

विज्ञापन

53 में से 16 उम्मीदवार मुस्लिम, लखनऊ की नौ सीटों पर चार मुस्लिम

शुक्रवार को जारी की गई सूची में 16 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। लखनऊ की नौ सीटों में चार सीटों पर पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है। पीलीभीत की बीसलपुर से अनीस खान फूलबाबू को टिकट मिला है। अनीस यहां से चार बार विधायक रह चुके हैं। वह मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पलिया से जाकिर हुसैन बसपा उम्मीदवार होंगे। बसपा ने सीतापुर जिले की सात सीटों में से चार पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। बिसवां सीट से हाशिम अली को टिकट मिला है। 2017 में यहां से भाजपा को जीत मिली थी। सीतापुर सीट से खुर्शीद अंसारी को टिकट मिला है। लहरपुर से जुनैद अंसारी, महमूदाबाद से मीसम अम्मार रिजवी को टिकट दिया गया है। मीसम भाजपा नेता अम्मार रिजवी के बेटे हैं। अक्तूबर 2019 में भाजपा में आने से पहले अम्मार कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। अम्मार दो बार यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। रिजवी यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहने के साथ पांच बार मंत्री भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव रेप केस के गवाह को भी टिकट

बसपा ने उन्नाव रेप कांड के गवाह देवेंद्र सिंह महाबली को उन्नाव सदर से टिकट दिया है। देवेंद्र जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। उनके पिता शिशुपाल सिंह माखी के प्रधान हैं। उन्नाव रेप कांड माखी में ही हुआ था। 

लखनऊ की सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी तय

राजधानी लखनऊ की सभी नौ विधानसभाओं पर भी शुक्रवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। मलिहाबाद से जगदीश रावत, बख्शी का तालाब से सलाउद्दीन सिद्दीकी, सरोजनी नगर से मोहम्मद जलीस खान, लखनऊ पश्चिमी से कायम रजा खान, लखनऊ उत्तरी से मोहम्मद सरवर मलिक, लखनऊ पूर्वी से आशीष कुमार सिन्हा, लखनऊ मध्य से आशीष चंद्रा श्रीवास्तव, लखनऊ कैंट से अनिल पांडेय और मोहनलालगंज से देवेंद्र कुमार सरोज ताल ठोंकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed