‘मोदी की 56 इंच की छाती को 22 इंच की कर देंगे’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की चुनावी सभा में मुस्लिम वोट बैंक पूरी तरह हावी नजर आया। बसपा के विधायक और खुद बसपा सुप्रीमो मायावती की जुबां पर भी बार-बार मुस्लिम वोट बैंक ही छाया रहा। बसपा सुप्रीमो का तो यहां तक कहना था कि ‘मुस्लिम भाइयों मोदी को रोकना है तो अपनी वोट मत बंटने देना।’ सिर्फ और सिर्फ बसपा को ही वोट देना। तभी मोदी को सत्ता में आने से रोका जा सकता है।
बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय तो मुस्लिम वोट को लेकर इस कदर भावुक हुए कि अपने भाषण के दौरान उन्होंने 29 बार मुस्लिमों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
गाजियाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले 2.5 लाख के मुस्लिम वोट बैंक पर सभी पार्टियों की नजरें टिकी हुई हैं। मोदी को रोकने के लिए मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए सभी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने तरीके आजमा रहे हैं।
मुस्लिम वोट बैंक के लिए दिखा रहे मोदी के खौफ
खास बात यह भी है कि इस बडे़ वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सभी दल मुस्लिमों को मोदी का खौफ दिखा रहे हैं। शनिवार को कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय के समर्थन में आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी सभा में भी मुस्लिम वोट बैंक पर निशाना साधा गया।
मंच से ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मोदी को रोकना है तो बसपा को मिलकर वोट देना होगा। मुस्लिम भाइयों अगर आपकी वोट बंटती हैं तो इसका पूरा फायदा भाजपा को होगा। बसपा सुप्रीमो ने यह भी कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश को साम्प्रदायिकता की आग में झुलसने को तैयार रहना होगा।
इससे पूर्व अपने भाषण में मुकुल उपाध्याय का कहना था कि कांग्रेस की दुकान खाली है। उसका कोई अपना वोट बैंक नहीं है। मुकुल ने अपने दलित वोट को पक्का करते हुए कहा कि उनका 2.25 लाख का दलित वोट बैंक है। इसी के चलते उनकी गिनती सवा दो लाख से ऊपर शुरू होगी। जबकि कांग्रेस की गिनती एक से और सपा की गिनती 20 हजार से शुरू होगी।
मायावती के मंच से विवादास्पद बयान
बसपा सुप्रीमो मायावती के मंच से मुरादनगर विधायक वहाब चौधरी विवादित बयान देकर चर्चाओं में आ गए। राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बाद अब विधायक वहाब चौधरी ने भी मोदी पर निशाना साधा।
विधायक ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री 56 इंच के सीने की बात करते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मोदी जी उत्तर प्रदेश आइए हम आपके सीने का साइज बदल देंगे। बहन मायावती ने जो सिपाही पैदा किए हैं, वो आपके सीने का साइज 56 से 22 इंच कर देंगे।
बता दें कि इससे पहले बसपा से राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप भी मोदी की तुलना शोले फिल्म के गब्बर सिंह से कर चुके हैं।