फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bomb thrown in allahabad on railway board chairman car

रेलवे भर्ती सेल के चेयरमैन के घर फेंका बम

Mon, 16 Jun 2014 09:09 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
bomb thrown in allahabad on railway board chairman car

उत्तर मध्य रेलवे के रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) के चेयरमैन संजीव कुमार के म्योर रोड ऑफिसर्स कालोनी स्थित घर पर रविवार रात पहुंचे बदमाशों ने बमबाजी की। एक बम उनके फ्लैट के नीचे खड़ी कार पड़ा, जिससे उसके शीशे चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन


घटना से चेयरमैन का परिवार सहम गया और पूरी रात घर में ही दुबका रहा। सुबह बाहर निकलकर नुकसान का जायजा लिया गया और सिविल लाइंस थाने की पुलिस को खबर दी गई। उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चेयरमैन की कार्रवाई से थे खफा

bomb thrown in allahabad on railway board chairman car

बमबाजी को पिछले दिनों चेयरमैन द्वारा नकल माफिया पर की गई कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। चेयरमैन ने गड़बड़ी पर ग्रुप डी के तीन सौ अभ्यर्थियों को डिबार करने के बाद दर्जन भर सेंटरों को काली सूची में डाल दिया था।

उन्होंने इस बात की आशंका जताई कि जिनके खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की, वही दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस घटना के बाद से रेल महकमे में हड़कंप मचा है।

हरकत में आई पुल‌िस

bomb thrown in allahabad on railway board chairman car

सूचना मिलने के बाद पुलिस तो तुरंत हरकत में आई ही, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी फोन पर उनसे घटना के बारे में जानकारी हासिल की। आईजी जोन मुथा अशोक जैन समेत पुलिस के आला अफसरों ने भी चेयरमैन से फोन पर बात की।

आरआरसी चेयरमैन का घर आफिसर्स कालोनी की पहली मंजिल पर है। भूतल पर रेलवे के ही दूसरे अफसर रहते हैं। बमबाजी से कॉलोनी में रहने वाले पूरी रात दहशत में रहे। चर्चा रही कि कार्रवाइयों के बाद से चेयरमैन को धमकियां मिल रही थीं।

विज्ञापन

नकल माफ‌िया था नाराज

bomb thrown in allahabad on railway board chairman car

डिबार किए गए अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मंडल भी उनसे मिलने आया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि उनको गलत तरीके से डिबार किया गया है।

चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया था कि जांच पूरी होने के बाद ही उनके बारे में कोई फैसला किया जा सकेगा। इसके बाद से नकल माफिया नाराज था और सबक सिखाने के लिए घटना को अंजाम दिया।

रेल राज्यमंत्री से सुरक्षा की मांग

bomb thrown in allahabad on railway board chairman car

घटना के बाद से आरआरसी चेयरमैन का परिवार दहशत में है। उनकी पत्नी ने रात में बमबाजी के बाद उनको घर से भी नहीं निकलने दिया। रेलवे के भी कई अफसर उनसे दफ्तर में घटना के संदर्भ में बात करने के लिए पहुंचे।

रेल राज्यमंत्री से बातचीत में संजीव कुमार ने जान पर खतरा जताते हुए सुरक्षा मांगी है। उनका कहना है कि परिवार के लोग दहशत में हैं। राज्यमंत्री ने सुरक्षा दिलाने और घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed