भाजपा और सपा के बीच है साठगांठ: बेनी
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा और भाजपा के बीच सांठगांठ होने का दावा करते हुए वोटों के ध्रुवीकरण के लिए लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की आशंका जताई है।
उन्होंने नवंबर 2007 में फैजाबाद, वाराणसी और लखनऊ में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद की स्वाभाविक मृत्यु के दावे को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार को इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सेकराने की सिफारिश करनी चाहिए। बेनी ने यह भी कहा कि यूपी में नरेंद्र मोदी बुरी तरह असफल होंगे।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बेनी ने कहा कि इसके पुख्ता प्रमाण हैं कि सपा और भाजपा अंदर से मिले हुए हैं। भाजपा को पूरा भरोसा है कि लोकसभा चुनाव के पहले वह सपा के साथ मिलकर धार्मिक उन्माद पैदा क रने में कामयाबी मिल जाएगी।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ की थी। अमित शाह से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री की तुलना करने वालों की उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि शाह ने आज अयोध्या में भगवान से आपराधिक मामलों से छुटकारा मिलने की प्रार्थना की होगी।
बेनी ने कहा कि खालिद मुजाहिद अगर जिंदा रहता तो कई भेद खुल सकते थे इसलिए उसे जहर देकर मार दिया गया।