फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp mp yogi aditya nath arrested

भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2013 12:27 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
bjp mp yogi aditya nath arrested

गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ को रेलवे स्टेशन पर गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। वह बुधवार को वैशाली एक्सप्रेस से दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


उनके साथ प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति युवा मोर्चा के सदस्य सुभाष यदुवंशी भी थे। उन्हें भी सांसद के साथ ही पुलिस ने ट्रेन से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


सांसद की गिरफ्तारी की खबर से स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर नारेबाजी की।

योगी आदित्य नाथ ने पुलिस-प्रशासन पर ट्रेन से जबरन उतारने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन से उतरने के दौरान चोटें आईं वहीं उनका उनका सामान भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्य नाथ ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया जाएगा वह स्टेशन से नहीं हटेंगे।

उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि योगी आदित्य नाथ और उनके साथियों को अंबेडकर नगर प्रशासन की ओर से जारी फैक्स के आधार पर लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने से बचाने के लिए एहतियान गिरफ्तार किया गया है।

फैजाबाद के अंबेडकर नगर में हिंदू जागरण मंच के नेता बाबू राम गुप्ता की हत्या की खबर सुनकर दिल्ली से गोरखपुर रवाना हुए भाजपा सांसद को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर बुधवार शाम गोरखपुर पहुंचने से पहले ही गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।

प्रशासन को आदित्यनाथ के फैजाबाद में मृतक के घर पहुंचने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। अंबेडकर नगर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने गाजियाबाद प्रशासन से भाजपा सांसद को वहां पहुंचने से रोकने की फैक्स कर अपील की थी।


योगी आदित्य नाथ के बार-बार मांगने पर भी पुलिस प्रशासन उन्हें कारण और गिरफ्तारी वारंट तक नहीं दिखा पा रही थी। अभी स्टेशन पर भाजपाई और योगी आदित्यनाथ डटे हुए हैं। योगी के मान-मनौव्वल का सिलसिला रात बारह बजे तक चलता रहा। एसएसपी ने वैशाली एक्सप्रेस को अलीगढ़ में रुकवाकर उनके दो साथियों और सामान को गाजियाबाद के लिए मंगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed