{"_id":"63aaee87bc3c13516e334186","slug":"bike-rider-student-died-due-to-unknown-vehicle-collision-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में हाईवे पर हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, ताई और पांच साल की बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में हाईवे पर हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, ताई और पांच साल की बच्ची घायल
Tue, 27 Dec 2022 06:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:39 PM IST
सार
कटघर क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण रामगंगा पुल पर किसी वाहन ने संजीव की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में सोमवार देर रात घने कोहरे के चलते हुए हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि उसकी ताई और पांच साल की बच्ची घायल हो गए हैं। हादसा किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा कटघर थाना क्षेत्र के रामगंगा पुल पर हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मूंढापांडे के सरकड़ा निवासी संजीव कुमार हिंदू कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार शाम वह अपने भांजे कपिल की बेटी के जन्मदिन पर उसके घर देवापुर गया था। वहां से रात करीब 12 बजे बाइक से लौट रहा था। उसके साथ उसकी ताऊ गंगा देवी और पांच साल की बच्ची भी बाइक पर सवार थी।
विज्ञापन
कटघर क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण रामगंगा पुल पर किसी वाहन ने संजीव की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें संजीव, उसकी ताई और बच्ची घायल हो गई। गश्त कर रही पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन