{"_id":"62c1d6746d0353692f69921e","slug":"zulfikar-made-a-mark-in-bollywood-as-a-producer-nazibabad-news-mrt5955173151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुल्फकार ने प्रोड्यूसर बन बॉलीवुड में बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुल्फकार ने प्रोड्यूसर बन बॉलीवुड में बनाई पहचान
विज्ञापन
जुल्फकार टाइगर।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुल्फिकार ने बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में बनाई पहचान
नजीबाबाद। बॉलीवुड में फिल्म प्रोड्यूसर बनने के सपने ने जुल्फिकार टाइगर को तहसील के गांव श्यामीवाला से मुंबई तक का सफर तय कराया। जल्द ही अभिनेता एवं गायक कमाल मलिक के साथ उनकी ख्वाबों में मिले.. एलबम रिलीज हो रही है।
तहसील के गांव श्यामीवाला निवासी जुल्फिकार टाइगर ने जेडए फिल्म इंटरनेशनल की स्थापना की और प्रोड्यूसर और एक्टिंग में अपनी बॉलीवुड में पहचान बनाई। फिल्म अभिनेता एवं गायक कमाल मलिक के साथ जुल्फिकार टाइगर की एलबम ख्वाबों में मिले.. जल्द रिलीज होने जा रही है। प्रोड्यूसर जुल्फिकार टाइगर की एलबम ख्वाबों में मिले.. गीत को कमाल मलिक ने मधुर स्वर के साथ स्वयं कंपोज किया है। जुल्फिकार टाइगर जेडए फिल्म इंटरनेशनल के जरिये कई म्यूजिक एलबम में बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहचान बना चुके हैं। मेरी मोहब्बत.., ओ जालिम मार दिया.., हम जब से जवां हो गए.., गुम है तू.., इश्क की गलियां.. जुल्फिकार टाइगर की एलबम युवाओं के दिलों की धड़कन बनी।
बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शॉर्ट फिल्म तिरंगा जान से प्यारा है, चांद जमीं पर, धन्नो के पीछे गब्बर के माध्यम से जुल्फिकार टाइगर ने फिल्म फैस्टिवल में अपनी पहचान बनाई। जुल्फिकार टाइगर देहरादून से बैस्ट एक्टिंग स्कूल अवार्ड और ग्लोबल एक्सिलेंट अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। उनका लक्ष्य जल्द ही बड़े पर्दों की फिल्म में बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहचान बनाना है।