फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth group teases boycott of Chinese goods

युवा वर्ग ने चाइनीज सामान के बहिष्कार की छेशड़ी अलख

Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth group teases boycott of Chinese goods
युवा वर्ग ने चीन के सामान के बहिष्कार की छेड़ी अलख
विज्ञापन

बिजनौर। चीन के सामान का बहिष्कार जिले में शुरू हो गया है। युवा वर्ग चीन निर्मित सामान और उनके एप के बहिष्कार में आगे आया है। युवा चीन के एप को धड़ाधड़ अपने मोबाइल से अनइंस्टॉल कर रहे हैं। बाजार में सामान की खरीदारी से पहले भी उसके बारे में पता किया जा रहा है।
बाजार चीन निर्मित सामान से बाजार भरा हुआ है। चीन के साथ युद्ध जैसे हालात के बाद उपभोक्ता खासतौर से युवा वर्ग चीन में बने सामान के खिलाफ अलख जगाने में लग गया है। युवा वर्ग चीन के खिलाफ समाज को भी जागृत कर रहा है। अर्पित टांक और अनुज राजपूत ने अपने मोबाइल से चीन निर्मित सभी एप खत्म कर दिए हैं। वे दूसरे साथियों को भी फोन करके एप को डिलीट करने को कह रहे हैं। अपने साथियों से दूसरे साथियों और रिश्तेदारों को ऐसे एप अनइंस्टॉल करने को प्रेरित कर रहे हैं। नीरज टांक ने अपने तो अपना चीन निर्मित मोबाइल ही तोड़ दिया। उन्होंने बाजार से भारतीय कंपनी का मोबाइल खरीदा है। बाजार में भी अब दुकानदार से यह पूछकर सामान खरीद रहे हैं कि वह चीन की कंपनी का तो नहीं है। कुछ युवा सोशल मीडिया पर भी अभियान चला रहे हैं। अपील की जा रही है कि कोई भी चीन की कंपनियों का सामान नहीं खरीदेगा।
विज्ञापन

बीएसएनएल में लगते हैं चीन की कंपनी के स्विच
बीएसएनएल के अफसरों ने चीन की कंपनियों का माल नहीं खरीदने की बात कही है। जिले में बीएसएनएल के होने वाले काम में भारतीय कंपनियों के अलावा चीन की कंपनी के बिजली के स्विच इस्तेेमाल होते हैं। कंपनी अब फोर जी सेवा भी शुरू करने वाली थी जिसके लिए कांट्रेक्ट होना है। अफसरों के निर्णय का फोर जी सेवा की शुरूआत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीएसएनएल के एजीएम ट्रांसमिशन केेके रवि का कहना है कि उनके पास सामान कोऑपरेटिव ऑफिस से आता है। अफसरों का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed