फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Writers Bhagirath and Shivam honored

युग हस्ताक्षर साहित्य संस्था की ओर से काव्य संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन

Mon, 28 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Writers Bhagirath and Shivam honored
नजीबाबाद में साहित्यकारों को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
साहित्यकार भगीरथ और शिवम को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। युग हस्ताक्षर साहित्य संस्था की ओर से आयोजित काव्य संध्या में साहित्यकारों ने सामाजिक परिवेश से जुड़ी अपनी रचनाएं पेश कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में साहित्यकार सरदार भगीरथ सिंह और शिवम कंडवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र कक्कड़ ने माता दर्शन कौर की स्मृति में काव्य संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र त्यागी व अशोक सविता ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाएं पढ़कर माता दर्शन कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की। काव्य संध्या में प्रदीप डेजी ने वही है शाम वही शाम का बहाना है, असल में मैं हूं तेरा तू मेरा दीवाना है.., कुमुद कुमार ने रोज टूटते हों विश्वास के मोती जहां पर, तूफानों से कश्ती कौन निकाल पायेगा वहां पर.., सुमन वर्मा ने खिल गए गुल यूं चमन के लिए, मंदिरों में झुके सर नमन के लिए.., अजय जौहरी ने कहा, झोली खुशियों से लबालब खुद-ब-खुद भर जाएगी, इतना कर तू मां का अपनी दिल दुखाना छोड़ दे.., सहित निशा अग्रवाल, अशोक सविता, शादाब जफर शादाब, मनोज त्यागी, राजेंद्र त्यागी, डा. प्रमोद शर्मा, नरेंद्र कक्कड़, डॉली कक्कड़, कुलबीर कौर, आरती तिवारी, माया माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, कमलेश अग्रवाल, बेगराज यादव, नीरज सिंघल आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जय प्रकाश शर्मा, विजय माहेश्वर, रविंद्र कुमार, दिनेश पांडे, मनोज चौहान, राजू त्यागी, नीरा त्यागी, पूनम, सुधा माहेश्वरी, शिवकुमार, माधव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed