फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PET: Mathematics and current affairs confuse students

पीईटी : गणित और करंट अफेयर्स ने उलझाया

Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
PET: Mathematics and current affairs confuse students
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से पेट की परीक्षा के लिए परीक्षा​र्थियों की चेकिंग करते कर्मचारी। - फोटो : udhampur news
बिजनौर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा में अभ्यर्थी गणित और करंट अफेयर्स में उलझे रहे। हाल ही में हुए घटनाक्रम से संबंधित कई प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे। हाल ही में बने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का नाम भी पूछा गया था। हालांकि कई अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे।
विज्ञापन

केपीएस कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलीं अमरोहा की प्रतिभा ने बताया प्रश्नपत्र अच्छा था। हिंदी के प्रश्न सरल थे। मोना का कहना था कि प्रश्नपत्र स्लेबस के अनुरूप था। पीलीभीत से आए अजय कुमार को करंट अफेयर्स सही लगा जबकि शाहजहांपुर के अंकित शर्मा ने बताया कि रीजनिंग और गणित के प्रश्न समय लेने वाले थे। हिंदी आसान थी। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि करंट अफेयर्स थोड़ा उलझाने वाला था। जिसने लगातार तैयारी की उसके लिए आसान रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक पहचान के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

7435 ने छोड़ी परीक्षा
डीआईओएस डीके सक्सेना ने बताया कि पीईटी परीक्षा जिले में 23 केंद्रों पर हुई। प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल 21 हजार 312 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 7435 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में लगभग 35 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर बनाए गए थे। इसलिए परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है।

बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से पेट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की चेकिंग करते कर्मचारी।

बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से पेट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की चेकिंग करते कर्मचारी। - फोटो : udhampur news

बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से पेट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की चेकिंग करते कर्मचारी।

बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से पेट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की चेकिंग करते कर्मचारी। - फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed