फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worship offered on Dashalakshan festival

दश लक्षण पर्व पर जैनियों ने की पूजा अर्चना

Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Worship offered on Dashalakshan festival
बिजनौर में दिगम्बर जैन मंदिर में दश लक्षण पर्व की गई पूजा अर्चना। - फोटो : BIJNOR
दशलक्षण पर्व पर की गई पूजा अर्चना
विज्ञापन

बिजनौर। दशलक्षण पर्व पर दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के चौथे लक्षण उत्तम शौच के संदर्भ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बुधवार को दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी के प्रक्षालन के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना व जिनवाणी का पाठ किया। इसके बाद उत्तम शौच के संबंध में श्रद्धालुओं ने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ जल से अपने शरीर को तो स्वच्छ व उज्ज्वल बना सकते हैं, आत्मा को नहीं। जब हम अपनी आत्मा को सद्विचारों से स्वच्छ व पवित्र बना लेंगे तभी हम उत्तम शौच के पालन करने वाले कहलाएंगे।

मनुष्य को सदा भोग, उपभोग, जीवन व इंद्रियों से लोभ होता है। जब मनुष्य में इन चार प्रकार के लोभों की निवृत्ति हो जाती है तो उसे उत्तम शौच धर्म कहा जाता है। इससे पूर्व मंगलवार को पूजा-पाठ के बाद तीसरे लक्षण उत्तम आर्जव के विषय में बताया गया था। इस लक्षण के अनुसार माया कषायों से दूर रहना तथा कुटिलता का त्याग करना ही उत्तम आर्जव धर्म कहलाता है। इस अवसर पर जैन समाज के मंत्री अनिल कुमार जैन सहित प्रदीप कुमार जैन, आशीष कुमार जैन, आलोक जैन, संजय जैन आदि जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed