फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Workers bicycles abandoned in Corona pandemic will run on rent in Bijnor, DM started project from Collectorate

बिजनौर: किराए पर चलेंगी कोरोनाकाल में मजदूरों द्वारा छोड़ी गईं साइकिलें, डीएम ने कलक्ट्रेट से शुरू की परियाेजना

Tue, 09 Mar 2021 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Mar 2021 04:14 PM IST
सार

 -चार घंटे के लिए पांच और 12 घंटे के लिए देने होंगे 10 रुपये
- कारोना काल में 350 साइकिल जमाकर घर चले गए थे मजदूर
-100 साइकिलें किराए पर चलेंगी, शहर में बने दस साइकिल स्टैंड  

विज्ञापन
Workers bicycles abandoned in Corona pandemic will run on rent in Bijnor, DM started project from Collectorate
साइकिल चलाकर परियोजना का शुभारंभ करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में छोड़ी गई साइकिलों को बिजनौर जिला प्रशासन अब किराए पर चलाएगा। डीएम रमाशंकर पांडे,एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह,एसडीएम आज सुबह तहसील से कलेक्ट्रेट तक साईकिल चलाकर इस बाइक परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत लॉकडाउन के समय घर लौट रहे सेवकों की बिजनौर में छूटी साइकिल को जिला प्रशासन ठीक करा कर किराए पर चलवाने की पहल की है। इसके लिए बिजनौर जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड बनाए गए हैं। यहां से ये साईकल किराए पर दी जाया करेंगी।

विज्ञापन


सभी साइकिलों की मरम्मत कराकर उन्हें आधुनिक बना दिया गया है। शहर में साइकिल को छोड़ने के लिए दस स्टैंड बने हैं। किसी भी स्टैंड पर किराए पर ली साइकिल छोड़ी जा सकती है। पांच रुपये में चार घंटे व दस रुपये 12 घंटे के लिए ये साइकिल किराए पर मिलेंगी। प्रशासन ने इसे 'बाइक्स ऑफ बिजनौर' प्रोजेक्ट का नाम दिया है।
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान दूर-दराज के तमाम मजदूर अपनी साइकिल छोड़कर चले गए थे। बिजनौर तहसील में 350 साइकिल जमा थी। ये साइकिल इंदिरा बाल भवन में खड़ी थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट  विक्रमादित्य मलिक ने इस साइकिलों को इस्तेमाल करने का बीड़ा उठाया व इसकी योजना बनाई। 'बाइक्स ऑफ बिजनौर' प्रोजेक्ट के तहत साइकिलों के मालिकों से संपर्क किया गया। 100 लोगों ने अपनी साइकिल नहीं ली। उनके बैंक खाते में प्रशासन ने साइकिल का पैसा डलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर दंगा: अदालत ने संगीत सोम के खिलाफ एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट की स्वीकार

इन साइकिलों पर पीला रंग कराया गया। टायर ट्यूब बदलाव दिए गए। बिजनौर शहर में साइकिल के लिए दस स्टैंड बनाए गए और साइकिलों को किराए पर देने का निर्णय लिया गया। चार घंटे के लिए पांच रुपये व 12 घंटे के लिए दस रुपये में साइकिल किराए पर दी जाएगी। साइकिल स्टैंड से किराए पर साइकिल लेने वाले को टोकन मिलेगा। 

साइकिल को किराए पर लेने वाला समय पूरा होने पर किसी भी स्टैंड पर छोड़कर जाएगा। हर साइकिल स्टैंड पर साइकिल स्टैंड तैनात होगे। चार घंटे से ज्यादा साइकिल रखने पर दस रूपये किराया वसूला जाएगा।

मंगलवार को तहसील बिजनौर में  इसका शुभारंभ किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक के मुताबिक सभी साइकिल ठीक कराकर नई बना दी गई है। इस योजना के तहत ये साइकिल किराए पर चलेंगी। सभी साइकिलो के लिए शहर में दस स्टैंड बने हैं।

ये बने स्टैंड
बिजनौर में कलक्ट्रेट्र, तहसील, शास्त्री चौक, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका, शहर कोतवाली रामलीला मैदान, चांदपुर की चुंगी मुस्लिम फंड पर साइकिल स्टैंड बने हैं। किराए पर लेने वालो कही भी साइकिल छोड़कर जा सकता हैं। साइकिल कही ले जाने पर कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed