{"_id":"5ccf3167bdec22070e2bb600","slug":"work-on-the-delhi-pauri-highway-will-start-after-the-monsoon-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के बाद शुरू होगा दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून के बाद शुरू होगा दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर काम
Mon, 06 May 2019 12:24 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Mon, 06 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर मानसून के बाद फोरलेन का काम शुरू होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बहसूमा से कछपुरा तक हस्तिनापुर सेंक्चुरी का पेंच फंसा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से एनओसी मिलने के बाद इस क्षेत्र में फोरलेन का काम शुरू होगा। एनएच के अफसरों ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
दिल्ली-पौड़ी हाईवेे पर मेरठ से नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद तक 100 किलोमीटर फोरलेन बनाने को हरी झंडी मिल गई है। इस मार्ग को बनाने की सभी तैयारी पूरी हो गई है। मानसून के बाद इस मार्ग पर फोरलेन का काम शुरू होगा। बहसूमा से बिजनौर के गांव कछपुरा तक का क्षेत्र हस्तिनापुर सेंक्चुरी में आती है। इस क्षेत्र में फोरलेन बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से एनओसी लेने की जरूरत होगी। एनएच के अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों के मुताबिक फोरलेन के लिए हालांकि बहसूमा से कछपुरा तक भूमि अधिग्रहीत कर ली गई है।
फिर भी सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बिना काम नहीं हो पाएगा। मेरठ जिले में फोरलेन के लिए जमीन का 175 करोड़ व बिजनौर जिले में 130 करोड़ मुआवजा दिया जा चुका है। जमीन अधिग्रहीत करने का काम पूरा कर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट से एनओसी मिलने तक मानसून के बाद कछपुरा से आगे नजीबाबाद तक व मेरठ से बहसूमा तक फोरलेन बनानी शुरू हो जाएगी। फोरलेन बनने से दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। मेरठ से जलालाबाद तक ये फोरलेन बनेगा।
विज्ञापन
बैराज पर 1100 करोड़ में बनेगा नया पुल
दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर फोरलेन बनाने के दौरान गंगा बैराज पर घाट की तरफ एक पुल और बनाया जाएगा। करीब 1100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के सर्वे का काम पूरा हो गया है। इस पुल से सड़क को बैराज मार्ग पर नहर के पास सड़क से जोड़ा जाएगा। पुल की सड़क फोरलेन से जुड़ जाएगी। बिजनौर के पास कछपुरा तक नए बाईपास मार्ग पर फोरलेन बनेगी।
हस्तिनापुर सेंक्चुरी से बचे क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण होगा शुरू
एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक मानसून के बाद मेरठ-दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर कछपुरा से आगे व मेरठ से बहसूमा तक फोरलेन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। बहसूमा से कछपुरा तक फोरलेन तब बनेगी जब सुप्रीम कोर्ट से एनओसी मिलेगी। इस काम में करीब सात आठ माह लगने की उम्मीद है। बिजनौर व मेरठ में जमीन का मुआवजा दे दिया गया है। गंगा बैराज पर एक नया पुल भी बनेगा। इसका सर्वे हो गया है।
ओवरब्रिज बनवाने की मांग
स्योहारा मे वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त कमेटी की बैठक में बड़ा शेल्टर यात्री बस अड्डा तथा नूरपुर स्योहारा रोड रेलवे डबल फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की गई। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा से मिलने को प्रतिनिधिमंडल तय किया गया। सहकारी निगम की बसों में पूर्ण छूट के लिए प्रदेशीय सरकार को मांग पत्र भेजने व ईदुलफितर पर ईदगाह में शिविर लगाने के प्रस्ताव पास किये गए। बैठक के अंत में पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी मसुदुलहसन व चौधरी हरि सिंह की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्घांजलि दी गई। अध्यक्षता इकबलुजम्मा तथा संचालन महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामकुमार सिंह, जसपाल सिंह कालरा, राजेश्वर प्रसाद, विरेन्द्र, शिव कुमार, शब्बीर फारूक, मेजर रईस चौधरी, फहीम उर रहमान, सुरेंद्र त्यागी, यादराम सिंह आदि शामिल रहे।