{"_id":"660d9e65185e15c5f2002e6d","slug":"women-teachers-took-out-scooter-rally-for-voter-awareness-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-121644-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मतदाता जागरूकता के लिए महिला शिक्षिकाओं ने निकाली स्कूटर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मतदाता जागरूकता के लिए महिला शिक्षिकाओं ने निकाली स्कूटर रैली
Wed, 03 Apr 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में लोकसभा चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होना है। जिसको लेकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने स्कूटर रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।
बुधवार को मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत स्कूटर रैली को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर नुमाइश ग्राउंड चौक होते हुए जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइन होते पर वापस स्टेडियम आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सभी महिला मतदाताओं, शिक्षिकाओं, रैली प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके आगे कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा पर्व है। मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करें। साथ ही दूसरे मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, बीएसए जयकरण यादव, प्रधानाचार्य कप्तान बिशन सिंह, डॉ. निशांत यादव, सुधांशु वत्स, डॉ. अतीक दानिश, डीओसी चंद्रहास आदि मौजूद रहे।