{"_id":"63b1c6c6b9c9a05bb35eb18c","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-bijnor-news-mrt6201520107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
किरतपुर। एक महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
शनिवार शाम किरतपुर के मोहल्ला मुफ्तियान में गुलअफशा (35) पत्नी वहाज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। महिला के भाई शौकीन पुत्र शफीक निवासी ज्वालापुर हरिद्वार (उत्तराखंड) ने अपनी बहन की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
बताया गया कि गुलअफशा ने वहाज से प्रेम विवाह किया था। वहाज सऊदी अरब में रहकर कार्य करता था। लॉकडाउन में वहाज सऊदी अरब से भारत लौट आया, पिछले दो साल से कोई काम न करने के कारण खाली घूमता था। उसे नशे की लत पड़ गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। फांसी लगाकर जान देने की बात भी कही जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।