Bijnor: गैंगस्टर बेटे के लिए चरस लेकर जेल पहुंची मां, ऐसे खुली पोल, अदालत ने भेजा जेल
Bijnor News : जेल में बंद अपने बेटे के लिए चरस लेकर जा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि जेल में बंद नशे के आदी बेटे के लिए मां चरस लेकर जा रही थी, इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिक्कोपुर निवासी अमीर फात्मा जेल में बंद अपने बेटे से मुलाकात करने के लिए जेल में पहुंची। बेटे के लिए लेकर जा रही खानपान के सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से दस ग्राम चरस बरामद हुई। तुरंत ही महिला को हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
शहर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि जेल चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया। चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
बताया गया कि उसका बेटा शाहवेज चोरी, लूट और गैंगस्टर के केस में जिला कारागार में बंद है।