फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wishing for happiness and prosperity from Mother Lakshmi on Diwali

दीपावली पर माता लक्ष्मी से की सुख समृद्धि की कामना

Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wishing for happiness and prosperity from Mother Lakshmi on Diwali
बिजनौर दीपावली पर आतिशबाजी करते महिला व बच्चे। - फोटो : BIJNOR
दीपावली पर माता लक्ष्मी से की सुख समृद्धि की कामना
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान पूरा जिला रोशनी से जगमगाता रहा। लोगों ने एक दूसरे को उपहार दिए और मुंह मीठा कराया। घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। आधी रात तक आसमान में पटाखों की आवाज गूंजती रही। लोगों ने माता लक्ष्मी से सुख समृद्धि की कामना की।
दीपावली पर सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ लग गई। ग्राहकों ने उपहार और पूजा से जुड़ा सामान खरीदा। एक-दूसरे के घर जाकर उपहार और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूजा के लिए कमल की कली खूब बिकीं। प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। राजकीय आईटीआई में पटाखों की बहुत खरीदारी हुई। वहां सुबह से ही बच्चे अपने परिजनों के साथ पटाखे खरीदने के लिए आने लगे थे। दिन भर लोग अपने परिचितों के घर आते जाते रहे। महिलाओं ने घरों में दीपावली के शुभ कामना संदेश देतीं रंगोली बनाईं और उसके चारों ओर दीये सजाए। शाम होते ही घरों पर झालर जगमगा गए।
विज्ञापन

इसके बाद दीपावली पूजन किया गया। सभी ने एक दूसरे के घर जाकर दीये जलाए और सुख समृद्धि की कामना की। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। जमकर पटाखे छोड़े गए। आसमान इनकी रोशनी से जगमग हो गया। चकरी और अनार भी बहुत छोड़े गए। फुलझड़ी अब भी छोटे बच्चों और महिलाओं की पसंदीदा बनी रही। लोगों ने अनार बम आदि तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज ही किया। आधी रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed