फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will fight for the rights of the farmers by taking everyone together

बिजनौर: बिजनौर - सब को साथ लेकर लड़ेंगे किसानों के हकों की लड़ाई

Mon, 20 Feb 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Will fight for the rights of the farmers by taking everyone together
बिजनौर में भाकियू के निवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- भाकियू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने किया एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो-02
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी का संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी। गन्ने के दाम बढ़वाने केे लिए आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार को गन्ना समिति में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेशाध्यक्ष ने जो उन पर विश्वास जताकर जिम्मेदारी दी है, इसके लिए उनका आभार। वह किसानों के हकों की लड़ाई लड़ उन्हें उनका हक दिलाकर संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के जिला प्रभारी व हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि सरकार घोषित गन्ना मूल्य पर पुनर्विचार कर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करे, वरना संगठन आंदोलन करेगा। यह दाम किसानों को स्वीकार नहीं है। कहा कि किसानों के हकों के लिए 21 फरवरी को कलक्ट्रेट में प्रदर्शनकर कर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। 20 मार्च को दिल्ली में किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने किसानों से आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, होशियार सिंह, संजीव कुमार, उपमा चौहान, संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed