फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will expose the people behind the scenes

पर्दे के पीछे छिपे लोग बेनकाब होंगे

Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस के आला अफसर पेद्दा  की घटना की हर पहलू पर जांच करने में जुटे हैं। बाहरी लोगों का गांव में दखल था या नहीं इसकी  भी गहनता से जांच की जा रही    है। इस मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही अगर गलत नामजदगी हुई है तो ऐसे लोगों   की भी मदद होगी।
विज्ञापन


आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा व डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह के मुताबिक पेद्दा की घटना की गहनता से जांच की जा रही है। विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप कार्रवाई होगी। दोनों अफसरों ने कहा कि सवाल छेड़छाड़ का नहीं है। गोली किसने चलाई, उन लोगों को सामने लाया जाएगा। पर्दे के पीछे छिपे ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा। घटना के दौरान बाहरी लोगों की मौजूदगी के सवाल पर अफसरों ने कहा कि सबूत के साथ इस मामले में बोलेंगे। जांच चल रही है। कुछ बाहरी लोगों के होने की बात सामने आई है। इसे देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि छेड़खानी किसके साथ हुई, यह विवेचना में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलत नामजदगी बताई जा रही है। ऐसे लोगों का नाम निकालने का वे भरोसा तो नहीं देते, पर उनकी मदद जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह अभी तक जिले में इसलिए डेरा डाले हैं कि घटना की तह तक जाया जाए। घटना में किन लोगों का हाथ है और किसने गोली चलाई, यह बेनकाब होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed