फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will cooperate in the upliftment of Brahmins: Sunil Bharala

ब्राह्मणों के उत्थान में करेंगे सहयोग : सुनील भराला

Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Will cooperate in the upliftment of Brahmins: Sunil Bharala
क्षेत्र के गांव हसुपुरा में दिव्य दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होने जाते राज्यमंत्री पंडित सुनी? - फोटो : DHAMPUR
ब्राह्मणों के उत्थान में करेंगे सहयोग : सुनील भराला
विज्ञापन

धामपुर/नूरपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा व परशुराम स्वाभिमान सेना की ओर से रविवार को गांव हसुपुरा स्थित जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के दिव्य दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा कि वे ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया।

रविवार को संपन्न हुए कार्यक्रम में महासभा के मंडल अध्यक्ष पंडित लोकेश भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन परिचय, जन्मभूमि, कर्मभूमि को लेकर एक शोध सम्मेलन हरिद्वार में राज्यमंत्री सुनील भराला के मार्गदर्शन में 19 और 20 जून को होने जा रहा है। भगवान परशुराम सभी के आराध्य भगवान हैं और सत्य सनातन धर्म के प्रेरक हैं। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के उत्थान को संघर्ष करने की जरूरत पर जोर दिया है। कार्यक्रम में रविंद कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा, ऋतु शर्मा, सुषमा शर्मा, कपिल शर्मा, गजेंद्र शर्मा, भारत भूषण शर्मा, सुबोध शर्मा, संदीप कौशिक, अजय कौशिक, प्रभु दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पंडित इंद्रेश शर्मा, संचालन प्रभारी पं. सौरभ शर्मा, मुकेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed