फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   What kind of Chief Minister's health fair is this, dengue and malaria tests were not done

Bijnor News: यह कैसा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, नहीं हुई डेंगू-मलेरिया की जांच

Mon, 21 Apr 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
What kind of Chief Minister's health fair is this, dengue and malaria tests were not done
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजों को देखते चिकित्
सहारनपुर। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा करने वाला विभाग खुद बीमार है। रविवार को 58 प्राथमिक व अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में न डेंगू की जांच हुई और न ही मलेरिया की। यह हाल तब है जब विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। 2791 मरीजों ने चिकित्सकों को दिखाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 1032 पुरुष, 1283 महिला और 476 बच्चे शामिल हैं। आठ पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 55 मरीजों की हेपेटाइटिस-बी की जांच हुई, जबकि 38 मरीजों ने हेपेटाइटिस-सी की जांच कराई।
विज्ञापन

बुखार के 117 मरीज पहुंचे। लिवर के 131, उच्च रक्तचाप के 195, त्वचा संबंधी 688, डायबिटीज के 257 और गैस्ट्रो के 269 मरीजों का उपचार हुआ। आंखों के ऑपरेशन के लिए दो मरीजों को रेफर किया। 1151 मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू और मलेरिया की जांच नहीं हुई। पिछली बार लगे मेले में सात मरीजों की डेंगू जांच हुई थी। इस समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। डेंगू व मलेरिया का पता तभी चलेगा जब जांच होगी।
उधर, स्वास्थ्य मेला के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 57 चिकित्सक और 372 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed