फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Were going to sell rice for free ration

बेचने जा रहे थे मुफ्त में मिले राशन के चावल

Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Were going to sell rice for free ration
नजीबाबाद के अलीपुरा में जांच करने पहुंचे पूर्ति अधिकारी योगेश और आदित्य । - फोटो : NAZIBABAD
बेचने जा रहे थे मुफ्त में मिले राशन के चावल
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत अलीपुरा में राशन के मुफ्त में मिले चावल बेचने के प्रयास का मामला पकड़ में आया है। ग्राम प्रधान पति और राशन डीलर ने 3.20 कुंतल चावल पकड़कर पूर्ति अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने प्रकरण की जांच पूर्ति अधिकारी को सौंपी।
जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं वह पेट की भूख मिटाने और राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। वहीं गांव अलीपुरा के कई राशन कार्ड धारकों ने मुफ्त में मिले चावल दो व्यक्तियों को बेचने के लिए सौंप दिए। ग्राम प्रधान के पति नफीस अहमद, राशन डीलर उदयराज सिंह और ग्रामीणों ने गांव के दो लोगों को राशन के चावल बेचने ले जाते हुए पकड़ लिया। दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

नफीस अहमद ने एसडीएम और पूर्ति अधिकारी को सूचना दी। एसडीएम संगीता ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। पूर्ति अधिकारी नजीबाबाद योगेश कुमार, पूर्ति अधिकारी किरतपुर आदित्य त्यागी ने अलीपुरा जाकर जब्त किया गया 3.20 कुंतल चावल अपने कब्जे में लेकर राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया। उन्होंने बताया कि जांच में राशन कार्ड धारक सलीम, काला, अनवरी, हनीफ, गफ्फार, मुन्नी, अहसान, कल्लू, शकील, इरशाद, अहसान, ताहीर, जाहिद तथा कई अन्य कार्ड धारकों ने गांव के ही रियासत और शराफत को मुफ्त में मिले राशन के चावल डीलर से लेकर बेचने के लिए सौंपे थे। रियासत और शराफत स्वयं भी राशन कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त होंगे दोनों के राशन कार्ड
नजीबाबाद। पूर्ति अधिकारी योगेश कुमार, आदित्य त्यागी ने एसडीएम संगीता को राशन के चावल बेचने के लिए कार्ड धारकों द्वारा रियासत और शराफत को सौंपने की जांच रिपोर्ट दी है। संबंधित कार्ड धारकों के ग्रामीणों द्वारा जानकारी देने पर नाम भी सौंपते हुए उनके राशन कार्ड निरस्त करने संस्तुति की गई है। बेचने के लिए चावल एकत्र करने वाले दोनों आरोपी फरार हैं। एसडीएम संगीता ने आरोपियों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण लेकर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed