फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Went to Saudi Arabia to become a driver, became a shepherd

Bijnor News: ड्राइवर बनने के लिए सऊदी अरब गया, बना दिया चरवाहा

Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Went to Saudi Arabia to become a driver, became a shepherd
-पीड़ित की पत्नी ने एजेंट के विरुद्ध पुलिस को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। ड्राइविंग के नाम पर सउदी अरब भेजे गए व्यक्ति से वहां ऊंट चरवाए जा रहे हैं। पीड़ित की पत्नी ने एजेंट के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई मांग की है।

गांव ढक्का कर्मचन्द निवासी महनाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति शौकीन अहमद ड्राइविंग करने के लिए विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने नूरपुर रोड नई बस्ती नहटौर निवासी शमशाद से डेढ़ लाख रुपये देकर सऊदी अरब का वीजा बनवाया था। एजेंट ने एक मई 2023 को उसके पति को सऊदी अरब भेज दिया। आरोप है कि सऊदी अरब में उसके पति को ड्राइविंग का काम न देकर जंगल में ऊंट चराने का काम करवाया जा रहा है। पता तब लगा जब उसके पति ने वहां से वीडियो भेजी। वीडियो कॉल कर वहां की स्थिति दिखाई। पति वहां बहुत परेशान है। उसने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन


80 हजार का वीजा डेढ़ लाख में बनाया
महनाज ने बताया कि मजदूरी करने के लिए वीजा 80 हजार रुपये में बनता है, जबकि ड्राइविंग के कार्य कराने के लिए एजेंट ने डेढ़ लाख रुपये लिए है। रुपये के संबंध में बात करने पर आरोपी देख लेने की धमकी दे रहा है। महनाज ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed