{"_id":"61ae56b032fe4873a56e45b4","slug":"weighing-stopped-for-two-days-at-harewali-paddy-purchasing-center-dhampur-news-mrt567909024","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेवली धान क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल बंद, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेवली धान क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल बंद, किसानों का हंगामा
विज्ञापन
हरेवली के धान क्रय केंद्र पर लटका ताला और परिसर में गेट के बाहर जमीन पर पड़ा किसान का धान
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली धान क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल बंद, किसानों का हंगामा
बिजनौर, हरेवली। एसडीएम की सख्ती के बाद भी हरेवली धान क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल बंद है। जिसे लेकर किसानों में रोष है। किसानों ने सोमवार को तौल केंद्र पर अपने धान को केंद्र परिसर में डाल कर हंगामा किया।
सोमवार को किसानों ने हरेलवी धान क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि एसडीएम की सख्ती के बाद सिर्फ दो दिन ही तौल की गई। उसके बाद तौल बंद कर दी गई। क्षेत्र के भगौता, शाहनगर कुराली, सहारावाला, रामनगर गोसाई, मदपुरी, खिजरपुर, शहजादपुर, परमावाला के किसानों देवेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, यशवीर सिंह, शीशराम सिंह, अजय पाल सिंह, रामपाल सिंह, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, आनंद सिंह का कहना है कि इस धान केंद्र पर आए दिन तौल बंद रहती है। दो दिन से क्रय केंद्र पर तौल न होने के कारण किसान वहीं पर डेरा डाले हैं। कुछ किसानों ने अपने धान को क्रय केंद्र पर उतार कर जमा कर रखा है।
केंद्र प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले धान गाड़ियों को राइस मिल भेजा गया था। पर मिल मालिक ने धान लेने से मना कर वाहनों को वापस कर दिया। गोदाम में पैर रखने को जगह नहीं है। ऐसे में तौल होना संभव नहीं है। धान उठने पर ही तौल हो पाएगी। उच्च अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चार दिन पहले भी किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को ले जाकर हंगामा किया था। एसडीएम विजय वर्धन तोमर हरेवली के धान क्रय केंद्र पर पहुंचे और वहां पर विभाग के अधिकारियों को तलब कर नियमित तौर पर धान की तौल करने के आदेश दिए थे।