{"_id":"57fd33de4f1c1bd87528eae6","slug":"weeto-be-vulnerable-to-truck-died-youngds-shade","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के गजरौला शिव ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
गांव युसुफपुर हमीद निवासी किशन सिंह का पुत्र 24 वर्षीय विमल व उसका दोस्त मदन सिंह का पुत्र पुष्पेंद्र मंगलवार शाम बाइक से बिजनौर से अपने गांव जा रहे थे। गांव जंदरपुर के पास पुलिया के निकट उनकी बाइक मंडावर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। विमल का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त पुष्पेंद्र घायल हो गया। परिजनों ने मुआवजा व ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिजनौर मंडावर मार्ग शव रखकर जाम कर दिया।