फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   We have to remove multi-coloured, monochromatic people: Akhilesh

हम बहुरंगी, एक रंगी लोगों को हटाना है : अखिलेश

Fri, 11 Feb 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
We have to remove multi-coloured, monochromatic people: Akhilesh
हम बहुरंगी, एक रंगी लोगों को हटाना है: अखिलेश
विज्ञापन

बिजनौर। हम बहुरंगी हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। अबकी बार एक रंगी लोगों को हटाना है। बीजेपी ने हमारा सौहार्द खत्म किया है। हम भाईचारा बचाने के लिए काम कर रहे हैं। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। सपा और रालोद मिलकर बिजनौर और प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में जनसभा में कहीं।
बृहस्पतिवार को बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगा तो न जाने कितने लोग पैदल चलकर घर पहुंचे। सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया, मदद नहीं की। जब मदद की जरूरत थी तो सरकार ने मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया। सपा ने मदद करने का काम किया। पैदल चलते हुए एक गर्भवती महिला ने ललितपुर की सीमा पर बेटी को जन्म दिया। सपा सरकार होती तो हमें अगर डीएम की गाड़ी छीनकर भी उस मां को देनी पड़ती तो उसे घर पहुंचाने का काम करते। दूसरी लहर में दवाइयों का इंतजाम नहीं हुआ।
विज्ञापन

बिजनौर में धूप की खबर दिल्ली तक जा रही : जयंत
बिजनौर। कैसे आकाश में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो... कवि दुष्यंत की इन लाइनों से गठबंधन की सभा में अपने भाषण की शुरूआत करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किए। कहा कि बिजनौर में अच्छी धूप खिल रही है, इस धूप की खबर दिल्ली तक जा रही है। आपकी गर्मी भी खूब दिख रही, 14 तारीख तक गर्म ही रहना है। उन्होंने कहा कि कमजोर फैसला लिया तो चुनाव बाद तेल के दाम फिर बढ़ जाएंगे। हमें उत्तर प्रदेश में तरक्की के नए रास्ते खोलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नहीं झुके, सरकार को झुकना पड़ा : अखिलेश
बिजनौर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को खालिस्तानी बताया गया, उन पर मुकदमे दर्ज किए गए। किसान झुका नहीं और सरकार को झुकना पड़ा। सपा और रालोद की सरकार बनने पर किसान स्मारक बनाकर आंदोलन में मरे किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की मदद देंगे।
प्रर्दशनी मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित गठबंधन की सभा में उन्होंने कहा कि जिनका परिवार नहीं वह परिवार का दुख महसूस नहीं कर सकते। हम किसानों का दुख दर्द दूर करना चाहते हैं। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए धरने पर नहीं बैठना पड़ेगा। सत्ता में आते ही फार्मर्स कॉरपर्स फंड बनाएंगे। आरएलडी और सपा मिलकर प्रदेश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोलता है। इस बार झूठ का हवाई जहाज उत्तर प्रदेश में लैंड नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि बिजनौर में इत्र की शीशी बनती है, हम सुगंध वाले लोग हैं, दूसरे नफरत की दुर्गंध फैला रहे हैं। हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। कहा कि इस बार साइकिल और हैंडपंप भाजपा का दरवाजा हमेशा के लिए बंद कर देगी। ये गठबंधन की हवा चल रही है।
नाम लिए बगैर कसा तंज
अखिलेश यादव ने सीएम योगी का नाम लिए बैगर तंज कसा। कहा कि बड़े नेता ने अपने छोटे नेता को पैदल कर दिया, छोटे नेता को गुस्सा आया तो डिप्टी सीएम को स्टूल पर बैठा दिया। भाजपा को अपने पुराने संकल्प पत्र के लिए दो मिनट का मौन रखना चाहिए। साढ़े चार साल में कोई वादा पूरा नहीं किया। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है। भाजपा में यह लोग एक दूसरे के इंजन के पहिये खोल रहे हैं।
कमजोर फैसला लोगे तो पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ेंगे: जयंत
बिजनौर। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि महंगे पेट्रोल-डीजल का फर्क हर घर पर पड़ा है, गैस महंगी हो गई है।
अगर आप कमजोर फैसला लोगे तो चुनाव के बाद डीजल और पेट्रोल के भाव बढ़ने हैं।
बृहस्पतिवार को नगर के प्रदर्शनी मैदान में सपा-रालोद गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिजनौर किसानों की धरती है, चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रही है, चौधरी अजित सिंह को हर मोड़ पर भरपूर सहयोग दिया।

उन्होंने कहा कि बाबा झूठ बोलते हैं, कहते हैं 14 दिन में भुगतान कर दिया, जबकि बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं किया है। खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े किसानों पर लाठीचार्ज होता था। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए बोले कि 13 महीने देश का किसान सड़क पर रहा। किसान परिवार की माता-बहनों ने संघर्ष किया। 13 महीने में अत्याचारी सरकार को झुकाया। मीरापुर बिजनौर रोड में कितने गड्ढे हैं, यह पांच सालों में बाबा जी ने नहीं देखा। कहा कि यहां के विकास की जिम्मेदारी मैं और अखिलेश लेंगे। बिजनौर से उम्मीदवार डॉ. नीरज चौधरी को दूसरा भी इलाज करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में समय से भर्तियां होगी। बाबा जी ने किसानों को क्या दिया, टॉर्च और लाठी देकर चौकीदारी पर लगा दिया।

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा में उमड़ी भीड़।

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा में उमड़ी भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधनप की जन सभा में भीड़ का अभिवादन करते अखिलेश यादव,जयंत चौधरी

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधनप की जन सभा में भीड़ का अभिवादन करते अखिलेश यादव,जयंत चौधरी - फोटो : BIJNOR

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा में भीड़ के साथ अखिलेश यादव व जयंत चौधरी।

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा में भीड़ के साथ अखिलेश यादव व जयंत चौधरी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी।

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ?

बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed