{"_id":"62bb431ef051b52cfe656ef7","slug":"waterlogging-in-many-areas-due-to-rain-nazibabad-news-mrt5948173149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
नजीबाबाद के मुगलूशाह के मुख्य मार्ग पर वर्षा से हुआ जल भराव।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव
नजीबाबाद। बारिश से मंगलवार को नगर पालिका परिषद की जलभराव रोकने की तैयारियों की पोल खोल दी। मोहल्ला मुगलूशाह सहित नगर के कई क्षेत्रों में मकान और संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए।
नगर पालिका परिषद द्वारा नालों की तलछट सफाई कराने और मुगलूशाह के बारिश के पानी को निकालने के लिए राजो के चौराहे के निकट चैंबर बनाने की योजना फिलहाल विफल रही। मंगलवार को नगर क्षेत्र में प्रात: लगभग नौ बजे हुई वर्षा से मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, हवेलीतला, कल्लूगंज, सबनीग्रान सहित कई क्षेत्रों में संपर्क मार्ग पर जलभराव से क्षेत्रवासी परेशान रहे। कई क्षेत्रों में मकानों में पानी प्रवेश करने से घरेलू सामान खराब हो गया। नगर के आदर्शनगर, लालूवाला धनौरा क्षेत्र में संकरे नाले बनाने और अवैध निर्माण के चलते कई वर्षों से नगर में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कुछ समय पहले जलभराव से निपटने और नगर में आने वाले बाहरी पानी के दबाव को कम करने के लिए नाला निर्माण योजना बनाई गई थी। नाला निर्माण प्रस्ताव पास होने और ठेकेदारों को काम दिए जाने के बावजूद तकनीकी कर्मचारियों की उदासीनता से जल निकासी लेवल को लेकर योजना खटाई में पड़ी हुई है।