फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water released from Ramganga dam, the fields were inundated

रामगंगा बांध से छोड़ा गया पानी, खेत हुए लबालब

Fri, 11 Mar 2022 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Water released from Ramganga dam, the fields were inundated
शेरकोट के गांव तिपरजोत जंगल में गेहूं की फसल में जमा रामगंगा नदी का पानी - फोटो : DHAMPUR
रामगंगा बांध से छोड़ा गया पानी, खेत हुए लबालब
विज्ञापन

धामपुर। गांव तिपरजोत के ग्राम वासियों ने रामगंगा बांध कालागढ़ से बगैर किसी सूचना के नदी में पानी छोड़े जाने से किसानों ने असंतोष जताया है। किसानों का कहना है कि नदी में पानी छोड़ देने से खेतों में लहलहाती फसलें पानी जमा हो जाने से बर्बाद हो गई हैं। कई बार पानी को रोकने की मांग की गई, लेकिन बांध प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से रामगंगा नदी में छोड़े जा रहे पानी को बंद कराने की मांग की है।

भ्रष्टाचार अन्वेषण उनके प्रदेश संगठन सचिव महेंद्र सिंह नागर ने किसानों के साथ डीएम को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि रामगंगा बांध प्रशासन उन्हें बर्बाद करने पर तुला है। रामगंगा नदी में पानी छोड़े जाने की क्षेत्रवासियों को कोई सूचना नहीं दी जाती है। नदी का पानी फसलों में जमा होने से गेहूं व गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। जिन खेतों में गन्ने की बुवाई करनी है। उनमें पानी भर जाने से बुवाई का काम बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। डीएम से अविलंब रामगंगा नदी में छोड़े जा रहे पानी को रुकवाने की मांग की गई है। पत्र में क्षेत्र के घनश्याम, मुख्तियार सिंह, गजेंद्र सिंह, सोमनाथ सिंह आदि कई किसानों के हस्ताक्षर हैं। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed