फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water released after ten years from the government tube well

सरकारी नलकूप से दस साल बाद निकला पानी

Sun, 23 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water released after ten years from the government tube well
नलकूप का बटन दबाकर शुभारंभ करते ग्राम प्रधान व मिस्त्री। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मंडावर के गांव खानपुर माधो के एक दशक से खराब पड़े सरकारी नलकूप ने अब खेतों की सिंचाई शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार की मेहनत से सूख चुके नलकूप का दोबारा बोरिंग कराकर इसे शुरू कराया गया है। नलकूप के शुरू होने से आसपास के दर्जनों किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन


गांवों में फसलों की सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप बने होते हैं। ये नलकूप प्राय: उन छोटे किसानों की जमीनों पर बनाए जाते हैं जो नलकूप बनवाने में असमर्थ होते हैं। छोटी जोत के किसान इन नलकूपों से ही फसलों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन


गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर में बना सरकारी नलकूप करीब एक दशक से खराब पड़ा था। किसानों ने ग्राम प्रधान मुकेश दहिया के सामने समस्या रखी तो ग्राम प्रधान ने नलकूप ठीक कराने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह महीने की भागदौड़ के बाद मेहनत रंग लाई। नलकूप का दोबारा से बोरिंग कराया गया। शनिवार को ग्राम प्रधान मुकेश दहिया और मिस्त्री विनोद कुमार ने बटन दबाकर नलकूप का फिर से शुभारंभ किया। नलकूप के फिर से पानी देने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। ग्राम प्रधान ने अपने खर्च से गांव वालों के लिए 200 मीटर पक्की नाली भी बनवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed