फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ward will be reduced after delimitation of Panchayats

पंचायतों के परिसीमन के बाद वार्ड हो जाएंगे कम

Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ward will be reduced after delimitation of Panchayats
पंचायतों के परिसीमन के बाद वार्ड हो जाएंगे कम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद त्रिस्तरीय चुनाव के 63 वार्ड कम हो जाएंगे। जिले की पंचायतों की आबादी 42000 कम हो जाएगी। हल्दौर ब्लॉक की पंचायतों के सबसे अधिक वार्ड पर प्रभाव पड़ेगा। मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक की पंचायतों में मतदाताओं की संख्या पर असर होगा।
जिले के 11 ब्लॉक की 1128 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के चौदह हजार से अधिक, क्षेत्र पंचायत के करीब 1400 और जिला पंचायत के 57 वार्ड हैं। शासन ने हल्दौर तथा मौहम्मदपुर देवमल की 12 ग्राम पंचायतों को बिजनौर नगरपालिका में शामिल कर दिया है। इससे हल्दौर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों के 55, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सात तथा जिला पंचायत सदस्य का एक वार्ड कम होगा।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार हल्दौर ब्लॉक की कादरपुर जसवंत ग्राम पंचायत को छोड़कर बाकी पांच ग्राम पंचायत का पूरा भाग नगरपालिका में चला गया है। इन पांच ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों के 55 वार्ड है। अब हल्दौर ब्लॉक में ग्राम सदस्यों के वार्ड 1185 की जगह 1130 रह जाएंगे। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्ड 121 की जगह 114 रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर ब्लॉक से अब तक पांच जिला पंचायत सदस्य चुने जाते रहे हैं। माना जा रहा है परिसीमन के बाद एक वार्ड कम हो सकता है। मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की छह पंचायतों का करीब 60 प्रतिशत भाग नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हुआ है। ग्राम पंचायत बनने के लिए आबादी करीब 1500 होनी चाहिए। ग्राम पंचायत पहले की तरह बनी रहेगी। मतदाताओं की संख्या कम हो सकती है। साथ ही हल्दौर ब्लॉक की पंचायतों की आबादी 29000 तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की पंचायतों की आबादी 13000 कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed