फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village head's husband accused of illegal recovery

ग्राम प्रधान के पति पर अवैध वसूली का आरोप

Fri, 10 Sep 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Village head's husband accused of illegal recovery
ग्राम प्रधान के पति पर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

नगीना। तहसील क्षेत्र के ग्राम तिगरी मनकावाला के ग्रामीणों ने एसडीएम को ग्राम प्रधान के पति पर हाट बाजार की नीलामी न कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

एसडीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि गांव में लगने वाले हाट बाजार की नीलामी विगत कई वर्षों से नहीं हुई है। जिससे प्रशासन को करीब पांच लाख रुपये प्रत्येक वर्ष के राजस्व का नुकसान हो रहा है। आरोप है कि प्रधान के पति के संरक्षण में व्यापारियों द्वारा बिना किसी लाइसेंस के खुले में सड़े गले मीट, मछली, मुर्गे की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। जिससे गांव में संक्रमण रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का बाजार से निकलना दूभर हो गया है। अवैध रूप से मीट मछली की बिक्री के कारण सरकारी आदेशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाट बाजार की नीलामी न होने के कारण सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बिक रहे मीट, मछली के कारोबार पर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र पर सुंदर सैनी, भूपेंद्र सैनी, कृष्णा सैनी, कमल कुमार सैनी, सुरेश सैनी, राकेश सैनी, फूल सैनी, दीपक सैनी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed